सरायपाली .10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को भाजपा मंडल मंत्री श्रीमती लक्ष्मी जितेन्द्र प्रधान ने हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामनाएँ दी हैं।और अपने संदेश में कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।पूरे वर्ष की मेहनत,अनुशासन और लगन का यह परिणाम देने का समय है।
उन्होंने विद्यार्थियों से शांत मन से प्रश्नपत्र पढ़ने,समय का सही प्रबंधन करने तथा पूरे आत्मविश्वास के साथ उत्तर लिखने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान की नहीं,बल्कि धैर्य,आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच की भी परीक्षा होती है।घबराहट स्वाभाविक है,परंतु उसे अपने हौसले पर हावी न होने दें
उन्होंने ने कहा कि निरंतर परिश्रम अवश्य रंग लाता है और सफलता केवल अंकों से नहीं,बल्कि प्रयास और सीखने की भावना से मापी जाती है।विद्यार्थियों से अपना सर्वश्रेष्ठ देने का आह्वान करते हुए कहा कि परिणाम चाहे जो हो,अनुभव और सीख जीवनभर साथ रहती है।उन्होंने सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं शानदार सफलता की कामना की l






Users Today : 6
Users Yesterday : 44