March 12, 2026 10:13 pm

Home » छत्तीसगढ़ » प्रधान पाठक सस्पेंडः छात्रों से नेताओं का कराया था स्वागत

प्रधान पाठक सस्पेंडः छात्रों से नेताओं का कराया था स्वागत

166 Views

अंबिकापुर.सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लॉक के गणेशपुर में कांग्रेस नेताओं का स्कूली बच्चों से स्वागत कराना और नारे लगाना हायर मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक के लिए महंगा पड़ गया। मामले में डीईओ के प्रतिवेदन पर जेडी ने प्रधान पाठक सभान राम सिंह को निलंबित कर दिया है। मामले में गणेशपुर हायर सेकेंडरी के प्राचार्य व एक व्याख्याता के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा का पत्र डीईओ ने राज्य शासन को भी भेजा है। बच्चों द्वारा कांग्रेस नेताओं का स्वागत करने और नारे लगाने का वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था। शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया। इसी के आधार पर डीईओ ने मामले की जांच कराई थी। जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रधान पाठक के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

 सूरजपुर के गणेशपुर स्कूल का मामला

20 जनवरी को कांग्रेस के आदिवासी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया सूरजपुर पहुंचे थे। वे कांग्रेस के नेताओं के साथ हसदेव के लिए निकले। रास्ते में रामानुजनगर ब्लाक में गणेशपुर में स्कूली बच्चों ने उनका स्वागत किया। बच्चों ने नारे भी लगाए थे। स्कूल समय में ये सभी गतिविधियां सामने आई थीं।

डीईओ ने जांच के बाद कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन भेजा

जेडी संजय कुमार गुप्ता ने बताया है कि डीईओ अजय मिश्रा ने मामले की जांच के बीईओ रामनुजनगर से कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने प्रधान पाठक सभान राम सिंह के खिलाफ कार्रवाई का प्रतिवेदन भेजा था।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *