December 6, 2025 10:58 am

Home » टेक्नोलॉजी » अब एआई की मदद से एपल वॉच करेगी गर्भावस्था परीक्षण

अब एआई की मदद से एपल वॉच करेगी गर्भावस्था परीक्षण

236 Views

नई खोज: ९२ फीसदी तक सटीक नतीजे मिले

नई दिल्ली. एपल वॉच यूजर्स के डेटा एकत्र करती है। इन्हीं डेटा की मदद से किए गए अध्ययन के बाद एपल ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल तैयार किया है, जो आईफोन और एपल वॉच से मिले डेटा का अध्ययन कर 92 फीसदी सटीकता के साथ प्रेग्नेंसी का पता लगा सकता है।

२.५ अरब घंटाें के डेटा पर प्रशिक्षित

एआई मॉडल को 2.5 अरब घंटों से ज्यादा के वियरेबल डेटा के आधार पर प्रशिक्षित किया गया, जिसके आधार पर इस मॉडल ने 92 फीसदी तक सटीकता हासिल की।

 

 

वियरेबल बिहेवियर मॉडल (डब्लूबीएम) के जरिए किए गए इस अध्ययन के लिए 1.60 लाख से ज्यादा प्रतिभागियों ने अपने हेल्थ डेटा शेयर किए। नतीजों को ज्यादा सटीक बनाने के लिए शोधकर्ताओं ने 24000 से ज्यादा ऐसी प्रेग्नेंट महिलाओं के डेटा जुटाए, जो 50 से कम उम्र की थी। एपल जल्द ही यह फीचर लाएगी।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *