February 22, 2026 5:18 am

Home » शिक्षा » आज से 10वीं बोर्ड की परीक्षा होगी शुरू! नकल करते पकड़े जाने पर हिंदी वाले को राहत, अंग्रेजी वाले को सजा

आज से 10वीं बोर्ड की परीक्षा होगी शुरू! नकल करते पकड़े जाने पर हिंदी वाले को राहत, अंग्रेजी वाले को सजा

48 Views

रायपुर.छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की बोर्ड परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को 12वीं के विद्यार्थियों ने भौतिक शास्त्र और भूगोल विषय की परीक्षा दी। पहले दिन पूरे राज्य से एक भी नकल प्रकरण का मामला सामने नहीं आया। लेकिन, रायपुर में एक अजब-गजब मामला सामने आया। यहां एक स्कूल में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के बीच अलग-अलग रवैया देखने को मिला।

पहले दिन 10वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक दी परीक्षा

दरअसल, परीक्षा के दौरान दो छात्र नकल करते हुए कपड़े गए थे। लेकिन हिंदी माध्यम का छात्र जब रोने-गिड़गिड़ाने लगा तो शिक्षकों ने उसे परीक्षा देने दी। लेकिन जब अंग्रेजी माध्यम का छात्र नकल करते पकड़ा गया तो उसकी बात न सुनते हुए उसे बाहर कर दिया गया।

एक छात्र ने बताया कि जब परीक्षा खत्म होने में केवल 30 मिनट बाकी थे तो उस छात्र को वापस बुलाकर परीक्षा देने की अनुमति दी गई। हालांकि नकल के मामले में आधिकारिक तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, इसलिए कोई प्रकरण नहीं बना। हालांकि ऐसे में सवाल यह आता है कि आखिर ऐसा दोहरा रवैया क्यों अपनाया गया?

प्रिंसिपल करती हैं भेदभाव

छात्र ने बताया कि परीक्षा कक्ष में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के 22 छात्र-छात्राओं को एकसाथ बिठाया गया था। इसी कक्षा में ही दो मामले सामने आए। जिसमें हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम से एक-एक छात्र थे। जानकारों के अनुसार, राजधानी के इस स्कूल में पदस्थ प्रसिपल द्वारा हमेशा से ही हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव किया जाता है। कई शिक्षक भी चर्चा के दौरान प्रसिपल पर यह आरोप लगा चुके हैं।

पेपर पैटर्न में बदलाव

छात्रा ऋतु ने बताया कि पेपर के पैटर्न में बदलाव किया गया है। सवाल सिलेबस से ही पूछे गए हैं लेकिन सवाल को घुमा कर पूछा गया था। जिन्होंने पुराने पेपर और ब्लू ङ्क्षप्रट से सवाल सॉल्व किए थे। उनको दिक्कत हुई। वहीं, आदित्य साहू ने बताया कि पेपर मॉडरेट था। पेपर बहुत अच्छा आया था।

शिक्षा मंत्री ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया

परीक्षा के पहले दिन स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने शासकीय आदर्श कन्या शाला दुर्ग पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। केन्द्र में विद्यार्थियों की समुचित बैठक व्यवस्था पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण वातावरण का जायजा लिया।

नकल प्रकरण को रोकने के लिए राज्य स्तरीय उडऩदस्ता टीम शिक्षा मंडल के सचिव पुष्पा साहू और सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रदीप कुमार साहू ने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम दुर्ग, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम हायर सेकंडरी स्कूल भिलाई का निरीक्षण किया। स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम हायर सेकंडरी स्कूल भिलाई में बैठक व्यवस्था में संतोषप्रद नहीं होने पर सचिव पुष्पा साहू ने व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

 

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *