सरायपाली।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) महासमुंद की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही क्षेत्र के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा संगठन ने अपनी सक्रियता और निष्ठा के लिए पहचाने जाने वाले सरायपाली के ऊर्जावान युवा नेता प्रखर अग्रवाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें भाजयुमो महासमुंद का ‘जिला महामंत्री’ नियुक्त किया है। जबकि भाजयुमो जिलाध्यक्ष की कमान अमन वर्मा कों सौपी गईं।
प्रखर अग्रवाल की यह नियुक्ति न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का प्रतिफल है, बल्कि यह सरायपाली क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के बढ़ते प्रभाव को भी दर्शाता है। यह जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही सरायपाली सहित पूरे महासमुंद जिले के भाजपा खेमे में हर्ष का माहौल है। प्रखर अग्रवाल का राजनीतिक सफर किसी पद की लालसा से नहीं, बल्कि सेवा भाव और भारतीय जनता पार्टी की अंत्योदय की नीति से प्रेरित रहा है। वे शुरू से ही भाजपा की रीति-नीति और राष्ट्रवादी विचारधारा का अनुसरण कर रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा ही है कि उन्हें आज जिले के महत्वपूर्ण पदों में से एक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रखर अग्रवाल की संगठन क्षमता का सबसे बड़ा प्रमाण पूर्व में चलाए गए भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान देखने को मिला था। उस समय प्रखर ने जमीनी स्तर पर मेहनत करते हुए रिकॉर्ड 12,000 लोगों को ऑनलाइन सदस्यता दिलाई थी। उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओ, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री द्वारा विशेष रूप से सम्मानित भी किया जा चुका है। भाजपा की डिजिटल सक्रियता और जमीनी विस्तार में उनका यह योगदान आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का केंद्र है।
प्रखर अग्रवाल की गिनती उन कार्यकर्ताओं में होती है जो केवल पद के लिए नहीं, बल्कि काम के लिए जाने जाते हैं। चाहे पार्टी का कोई बड़ा सम्मेलन हो, विरोध प्रदर्शन हो, या सामाजिक सेवा के कार्य, प्रखर की उपस्थिति और प्रबंधन कौशल हर जगह नजर आता है। उनकी कर्मठता का ही परिणाम है कि वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं और एक मजबूत “यूथ कनेक्ट” रखते हैं। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए प्रखर अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और साथी कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ सहयोग को दिया। उन्होंने संकल्प दोहराया कि वे महासमुंद जिले में भाजयुमो को और अधिक सशक्त बनाएंगे और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
प्रखर अग्रवाल को जिला महामंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही समर्थको द्वारा सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। समर्थकों का मानना है कि प्रखर के नेतृत्व में जिले का युवा वर्ग संगठित होकर आगामी समय में भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। इस नियुक्ति को आगामी चुनावों और सांगठनिक मजबूती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि प्रखर जैसे ऊर्जावान चेहरे युवाओं को पार्टी से जोड़ने में सेतु का कार्य करते हैं।






Users Today : 3
Users Yesterday : 78