February 22, 2026 3:52 am

Home » Uncategorized » ग्राम पंचायत जंघोरा मे वी.बी.जी. राम जी’ कार्यक्रम की चौपाल आयोजित

ग्राम पंचायत जंघोरा मे वी.बी.जी. राम जी’ कार्यक्रम की चौपाल आयोजित

7 Views

पिथौरा । ग्राम जांघोरा में आयोजित ‘वी.बी.जी. राम जी’ कार्यक्रम की चौपाल आयोजित किया गया, आयोजन का उद्देश्य  शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प पहुंचना रहा उस दौरान  भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि प्रकल्प और किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह-संयोजक अजय डड़सेना ने उद्बोधन मे किसानों और ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कृषि प्रधान योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। डड़सेना ने बताया कि कैसे इन प्रकल्पों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।

​इस अवसर पर जिला ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष एवं ग्राम ठाकुरदिया के सरपंच मनोज सिन्हा, उप सरपंच वरुण राजपूत तथा सरपंच प्रतिनिधि विश्राम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ग्रामीणों द्वारा पोस्टकार्ड के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के नाम लिखे गए संदेश रहे, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाओं और सुझावों को साझा किया।

​कार्यक्रम की सफलता में ग्रामवासियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवाओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *