Home»छत्तीसगढ़»
द्वारिकाधीश यादव बने महासमुंद कांग्रेस के नये सेनापति, जिले की राजनीति मे बढेगा पार्टी का प्रभाव
द्वारिकाधीश यादव बने महासमुंद कांग्रेस के नये सेनापति, जिले की राजनीति मे बढेगा पार्टी का प्रभाव
live36garh
149 Views
महासमुंद कांग्रेस में ‘युगान्तरकारी’ बदलाव: द्वारिकाधीश यादव की नियुक्ति ने छेड़ा नया राजनीतिक समीकरण, संगठन को मिला ‘दबंग संबल’!
महासमुंद कांग्रेस में नया अध्याय! द्वारिकाधीश यादव बने जिलाध्यक्ष; ‘दबंग नेतृत्व’ से बढ़ेगा पार्टी का ग्राफ
द्वारिकाधीश यादव
द्वारिकाधीश यादव बने जिला अध्यक्ष समर्थकों में जश्न का माहौल, मजबूत नेतृत्व से बढ़ेगा पार्टी का ग्राफ
महासमुंद ब्यूरो/पिथौरा– क्षेत्र के नहीं अपितु जिले के लोकप्रिय माने जाने वाले जनसेवक खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव को महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बागडोर सौंपी है। जिलाध्यक्ष के पद पर उनकी नियुक्ति से पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय को कांग्रेस के लिए एक बड़ा और सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
बधाइयों का ताँता
विधायक द्वारिकाधीश के जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा होते ही उन्हें बधाई देने वालों का ताँता लग गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और आम जनता ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि उनके दबंग और ऊर्जावान नेतृत्व में जिला कांग्रेस संगठन एक नई दिशा और आयाम को प्राप्त करेगा।
“आपसे उम्मीद और विश्वास है कि आपके दबंग नेतृत्व में जिला कांग्रेस एक नई आयाम को प्राप्त करते हुए क्षेत्र के जनता की समस्याओं को दूर करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी।” – करण सिंह दीवान ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पिथौरा
करण सिंह दीवान
कांग्रेस को मिलेगा मजबूत नेतृत्व
अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही अपने प्रभावी नेतृत्व से सभी को प्रभावित करने वाले द्वारिकाधीश को यह जिम्मेदारी ऐसे समय मिली है जब संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की आवश्यकता है।
जनप्रिय चेहरा: द्वारिकाधीश यादव अपनी सहजता और जन-सम्पर्क के लिए जाने जाते हैं।
दबंग नेतृत्व: उनका निर्भीक और स्पष्टवादी अंदाज़ कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे।
जनता की समस्याओं पर फोकस: उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर समाधान की दिशा में काम करेगी।
राजनैतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मजबूत नेतृत्व के कारण महासमुंद जिले में कांग्रेस का ग्राफ निश्चित रूप से ऊपर जाएगा और संगठन आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए पहले से कहीं अधिक तैयार होगा। यह नियुक्ति कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगी।