February 4, 2026 8:45 am

Home » सरायपाली » धान खरीदी के अवधि व लिमिट बढ़ाने कि मांग को लेकर विधायक व किसानों ने घेरा एसडीएम आफिस

धान खरीदी के अवधि व लिमिट बढ़ाने कि मांग को लेकर विधायक व किसानों ने घेरा एसडीएम आफिस 

55 Views
  •  सरायपाली, 28 जनवरी को धान खरीदी की अवधि बढ़ाने, धान खरीदी लिमिट में वृद्धि करने, टोकन नहीं काटे जाने तथा खरीदी प्रक्रिया में व्याप्त गंभीर अव्यवस्थाओं के विरोध में विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में किसानों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं जनसंगठनों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राज्यपाल के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली को सौंपा गया।घेराव कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मानिक साहू सहित बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए तत्काल निर्णय की मांग की। किसान विरोधी व्यवस्था के खिलाफ खुला आक्रोश ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्तमान धान खरीदी व्यवस्था किसानों को जानबूझकर परेशान करने वाली है। सीमित खरीदी अवधि, कम खरीदी लिमिट, तकनीकी कारणों से टोकन नहीं कटना, बारदाना व परिवहन की समस्या के चलते किसान अपनी संपूर्ण उपज समर्थन मूल्य पर बेचने से वंचित हो रहे हैं और मजबूरी में निजी व्यापारियों के हाथों औने-पौने दामों पर धान बेचने को विवश हैं।

इस अवसर पर विधायक चातुरी नंद ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “छत्तीसगढ़ का किसान आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। खेतों और खलिहानों में धान पड़ा है, लेकिन सरकार ने तारीख और लिमिट लगाकर किसान के पसीने पर ताला लगा दिया है। टोकन नहीं कटना, खरीदी केंद्रों की अव्यवस्था और सीमित समय—यह सब मिलकर किसानों को दलालों के हवाले करने की साजिश है।उन्होंने कहा कि हम साफ़ चेतावनी देते हैं कि यदि धान खरीदी की अवधि तत्काल नहीं बढ़ाई गई और प्रति किसान खरीदी लिमिट में वृद्धि नहीं की गई, तो यह आंदोलन और तेज़ होगा। किसान के हक़ से कोई समझौता नहीं होगा। कांग्रेस पार्टी किसान के साथ सड़क से लेकर सदन तक आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।”

घेराव कार्यक्रम में ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता तेजराम पटेल, भंवरपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घसिया सिदार, सरायपाली शहर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कमल अग्रवाल, दिलीप साहू, भगतराम पटेल, फारम पटेल, विश्वनाथ नायक, बिहारी पटेल, गोपाल अग्रवाल, निर्मल बढ़ई, विधायक प्रतिनिधि भरत मेश्राम, दीपक साहू, अनिल पटेल, मुखलेंद्र पटेल, सुरेश भोई, भीष्मा पटेल, मोहनलाल भोई, डॉ बिरंची बेताल, जनपद सदस्य पूजा तिवारी, विधायक प्रतिनिधि दीपा बारीक, हेमा श्रीवास, संजय प्रधान, आरिफ अली, रूपनांद पटेल, शिव प्रसाद बारीक, नीलांचल भोई, सुनील नायक, मनोज पटेल, रमेश पटेल, अशोक शर्मा, निलेश तिवारी, तीरिथ मानिकपुरी, अजय यादव, विनोद पटेल, जुगल किशोर साहू, सरपंच प्रभात पटेल, वृंदावन पटेल, विजय नायक, विजय यादव, राजेश मुखर्जी, नवदीप चंद्राकर, देवेंद्र पटेल, अनस खान, प्रखर शर्मा, डिग्रीलाल रात्रे, दुर्योधन चौहान त्रिलोचन चौहान और किसान आशीष नायक, अमन नायक, तरुण नायक, खिलेश नायक, नीलांबर पटेल, संजय नायक, कमल अग्रवाल, राहुल देव प्रधान, रोहित प्रधान, झसकेतन प्रधान, नरेंद्र प्रधान, नवीन आचार्य, गोपरनजन प्रधान, अखिलेश प्रधान, प्रशांत साहू, रथीलाल साहू, किशोर नंद, उत्तर जगत, जोहान विभार, पंकज प्रधान, तेजराज प्रधान, जगदीश, बालमुकुंद, मिनकेतन पटेल, अरुण संकरे, ऋषिकेश सेठ, दुर्गा चरण नायक, शत्रुघ्न बारीक, सत्यवान बारीक, रूपेश बारीक, सुरेंद्र विशाल, लोकनाथ बारीक, सुमन नायक, कौशल बारीक एवं सरोज यादव सहित बड़ी संख्या में किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *