February 4, 2026 3:07 pm

Home » स्वास्थ्य » न्यू भारती हॉस्पिटल सरायपाली में 60 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया

न्यू भारती हॉस्पिटल सरायपाली में 60 वर्षीय महिला के पेट से 10 किलो का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला गया

104 Views

सरायपाली . न्यू भारती हॉस्पिटल सरायपाली में विगत दिनों एक 60 साल की वृद्ध महिला जो कई दिनों से पेट दर्द से परेशान थी। उसका सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया। इसमें उपस्थित सर्जन एवं चिकित्सक डॉ रेनु वशिष्ठ गाइनेकोलॉजिस्ट, डॉ हर्षित गॉवड़ा गाइनेकोलॉजिस्ट, डॉ मोहन राज जनरल सर्जन, डॉ जोसेफ डेविस एनएसथीसियस अनेसथेटिस्ट एवं ओ. टी स्टाफ राजकुमारी,ललित,प्रतिमा, उमा के द्वारा उनके बीमारी का गहन जांच करने के बाद ऑपरेशन के जरिए 10 किलो का ट्यूमर सफलता पूर्वक निकला गया।

एक और जहां लोग बड़े-बड़े ऑपरेशन और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर बड़े शहरों या राजधानी का रूख कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर महासमुंद जिले के सरायपाली में स्थित न्यू भारती हॉस्पिटल जहां बड़े-बड़े ऑपरेशन एवं बीमारियों का इलाज कम चिकित्सक खर्च पर एक ही छत के नीचे संभव हुआ है,

इस सफल ऑपरेशन से मरिज विमला उम्र 60 वर्ष निवास:- सारंगढ़ एवं उनके परिवार जनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन डॉक्टर कुलदीप वशिष्ठ एवं समस्त डॉक्टर, ओ. टी स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *