February 11, 2026 4:08 am

Home » Uncategorized » पिथौरा में 11वें श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर तैयारियां पूर्ण, विशाल निशान यात्रा ओर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा, भक्तों के साथ फूलों की होली

पिथौरा में 11वें श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर तैयारियां पूर्ण, विशाल निशान यात्रा ओर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा, भक्तों के साथ फूलों की होली

93 Views



*पिथौरा* – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खाटू वाले श्याम बाबा की असीम कृपा से 11वाँ श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ श्री अग्रसेन भवन, पिथौरा में आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर श्याम भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है तथा पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बन गया है।

महोत्सव के प्रथम दिन 18 फरवरी को दोपहर 3:15 बजे श्री प्राचीन हनुमान मंदिर से कार्यक्रम स्थल श्री अग्रसेन भवन तक भव्य एवं विशाल निशान यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त केसरिया ध्वज, रंग-बिरंगे निशान एवं बाबा श्याम के जयकारों के साथ नगर भ्रमण करेंगे। ढोल-नगाड़ों और भजनों की मधुर धुनों से पूरा नगर “जय श्री श्याम” के उद्घोष से गूंज उठेगा।

महोत्सव के दूसरे दिन 19 फरवरी को सायं 7 बजे खाटू वाले श्याम बाबा का अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार किया जाएगा। श्रृंगार दर्शन के पश्चात श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन होगा। इस भजन संध्या में देश की प्रसिद्ध भजन गायिका नम्रता कारवा (मुंबई), भजन गायक गौरव दत्त (तिजारा) के साथ-साथ सुमित बंसल, अनिल पटनायक, सुकेश महंती एवं कान्हा बंसल अपने सुमधुर एवं भावपूर्ण भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

श्याम भक्तों ने जानकारी दी कि इस अवसर पर बाबा श्याम का भव्य दरबार सजाया जाएगा तथा भक्तों के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। कार्यक्रम के दौरान इत्र एवं पुष्प वर्षा की जाएगी, जिससे पूरा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो जाएगा। इसके साथ ही बाबा श्याम को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे एवं श्रद्धालुओं के लिए श्री श्याम रसोई (भंडारा) का आयोजन भी रखा गया है।

आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्याम प्रेमियों एवं धर्मावलंबियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन फाल्गुन महोत्सव में सहभागी बनें और खाटू वाले श्याम बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम भक्त केसरिया ध्वज, रंग-बिरंगे निशान एवं बाबा श्याम के जयकारों के साथ नगर भ्रमण करेंगे। ढोल-नगाड़ों और भजनों की मधुर धुनों से पूरा नगर “जय श्री श्याम” के उद्घोष से गूंज उठेगा

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *