
युवा नेता सौरभ अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो के जिला ‘खेल एवं युवा प्रमुख’ नियुक्त
पिथौरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष अमन वर्मा ने संगठन को मजबूती देने और युवाओं को खेल व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस विस्तार में क्षेत्र के ऊर्जावान और युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय चेहरा सौरभ अग्रवाल को ‘जिला युवा मोर्चा खेल एवं युवा प्रमुख’ के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठों का भरोसा और सक्रियता का मिला फल
सौरभ अग्रवाल की यह नियुक्ति उनकी कार्यक्षमता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा का परिणाम मानी जा रही है। वर्तमान में वे भाजपा मंडल महामंत्री के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में भी उनका दबदबा है; वर्तमान मे वे गौ सेवा आयोग व भारतीय गौ क्रांति मंच के जिला अध्यक्ष होने के साथ-साथ मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक संभाल रहे हैं। उनकी कार्यशैली और बेदाग छवि को देखते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमन वर्मा एवं वरिष्ठ नेताओं ने उन पर यह भरोसा जताया है।
अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए सौरभ अग्रवाल ने कहा, “मैं इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रदेश एवं जिला संगठन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह मेरे लिए केवल एक पद या सम्मान नहीं, बल्कि एक संकल्प है। मैं संगठन के हर कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊँगा। हमारा मुख्य लक्ष्य युवाओं की आवाज को बुलंद करना और खेलों के माध्यम से उन्हें नई दिशा देना है।”
संगठन में उत्साह का माहौल
सौरभ अग्रवाल जैसे जमीनी स्तर पर पकड़ रखने वाले नेता को जिला पदाधिकारी बनाए जाने से जिले के कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और सेवा कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी। इस नियुक्ति पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।





Users Today : 62
Users Yesterday : 109