February 4, 2026 8:42 am

Home » सरायपाली » सरायपाली शहर वितरण केन्द्र द्वारा छग रजत महोत्सव का किया गया भव्य आयोजन

सरायपाली शहर वितरण केन्द्र द्वारा छग रजत महोत्सव का किया गया भव्य आयोजन

22 Views

सरायपाली। छग स्टेट पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी  लिमिटेड सरायपाली शहर वितरण केन्द्र द्वारा राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरायपाली में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य आयोजन जनपद अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल के मुख्य आतिथ्य और नपा उपाध्यक्ष हेमंत प्रधान की अध्यक्षता एवं जनपद उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कंपनी की अब तक की उपलब्धियों, विद्युत सेवा के विस्तार और उपभोक्ताओं के सहभागिता को भी विशेष रूप से सराहा गया।

महोत्सव के दौरान बी.पी.एल. कनेक्शन के मानक अनुरूप खपत वाले उपभोक्ताओं, दो साल से नियमित भुगतान करने वाले घरेलू गैर-घरेलू और कृषक उपभोक्ता तथा पी.एम. सूर्य घर योजना के प्रथम पांच लाभार्थी को प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा विद्युत के क्षेत्र में किये जा रहे नित नये प्रगति की प्रशंसा करते हुए वर्तमान में शासन द्वारा पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट स्थापना के लिए दी जा रही सब्सिडी का लाभ अधिकाधिक संख्या में लेने आम जनता से आह्वान किया।

इस अवसर पर सरायपाली विद्युत संभाग के कार्यपालन अभियंता टी. के. पटेल ने सरायपाली शहर क्षेत्र में विद्युत विकास के संबंध में बताते हुए पूर्व में एकमात्र पॉवर ट्रांसफार्मर से वर्तमान में 5 नग पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित होने एवं कुछ वितरण ट्रांसफार्मरों से वर्तमान में लगभग 250 ट्रांसफार्मर स्थापित होने की जानकारी दी। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि बीते 25 वर्षों में कंपनी ने ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक विद्युत आपूर्ति का व्यापक विस्तार किया है तथा उपभोक्ता सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निरंतर प्रयास किये हैं। पटेल ने कृषक जीवन ज्योति योजना, एकल बत्ती योजना, पी.एम. सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं विभाग द्वारा उपभोक्ता समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लांच किये गये मोर बिजली मोबाईल एप्प के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। महोत्सव के दौरान कंपनी के विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत पहुंच, स्मार्ट मीटर संबंधी नई तकनीकों की जानकारी दी गई, साथ ही पी.एम. सूर्य घर योजना का विशेष स्टॉल लगाया गया था जहां वेंडर के माध्यम से मौके पर ही योजना की समस्त जानकारी उपलब्ध करायी गयी। कार्यक्रम में मंच संचालन परमेश्वर ठाकुर द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन मुकेश नेताम कनिष्ठ अभियंता सरायपाली शहर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उपभोक्ता तथा आम जनता उपस्थित रहे।

कार्यपालन अभियंता टी. के. पटेल ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं सूर्य घर योजना का संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर, पंजीयन करा लाभ उठावें। उन्होंने बताया कि यह पहल विभाग और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *