February 4, 2026 6:11 am

Home » सरायपाली » 03 फरवरी को दैनिक पत्रिका के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

03 फरवरी को दैनिक पत्रिका के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

41 Views

सरायपाली। 03 फरवरी को जन सुविधा केन्द्र स्थित पत्रिका कार्यालय में दैनिक पत्रिका के बहुप्रतीक्षित वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला महामंत्री प्रखर अग्रवाल, प्रतिभा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आभास अग्रवाल, युवा व्यवसायी निहाल अग्रवाल, देवव्रत सिंघानिया सहित पत्रिका परिवार से संवाददाता सौरभ गोयल, रामकुमार पटेल एवं मोहन चौहान की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने संयुक्त रूप से कैलेंडर का विमोचन कर पत्रिका परिवार को शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कहा कि दैनिक पत्रिका का कैलेंडर वर्षों से पाठकों के बीच विशेष लोकप्रियता रखता है। हर वर्ष पाठक इसके प्रकाशन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में उपयोगी जानकारी का विश्वसनीय माध्यम भी है। वक्ताओं ने कैलेंडर की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि इसमें तारीखों के साथ-साथ महत्वपूर्ण धार्मिक व सामाजिक जानकारियाँ भी समाहित की गई हैं, जो इसे अन्य कैलेंडरों से अलग बनाती हैं।

पत्रिका परिवार द्वारा जानकारी दी गई कि इस कैलेंडर में हिंदी एवं उर्दू तिथियों के साथ राजपत्रित अवकाशों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। इसके अतिरिक्त शुभ मुहूर्त, पर्व-त्योहार, जीवन उपयोगी वाक्य तथा अन्य आवश्यक जानकारियाँ भी इसमें सम्मिलित हैं। इसी कारण जो पाठक एक बार पत्रिका कैलेंडर देख लेते हैं, उन्हें अन्य किसी कैलेंडर की आवश्यकता नहीं पड़ती। कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं पाठकों ने पत्रिका परिवार के इस प्रयास की सराहना की और इसे समाज के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने पत्रिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *