February 4, 2026 3:30 pm

Home » अंतरराष्ट्रीय » आज पूर्ण चंद्रग्रहण, दिखेगा ब्लड मून का नजारा

आज पूर्ण चंद्रग्रहण, दिखेगा ब्लड मून का नजारा

96 Views

जयपुर में ग्रहण रात ९:५७ बजे से रात १:२७ बजे तक रहेगा। सूतक काल दिन में १२:५७ बजे लगेगा।

नई दिल्ली. भारत में रदरअसलविवार रात आसमान में ‘ब्लड मून’ अनोखा नजारा दिखेगा। , पूर्ण चंद्रग्रहण को ब्लड मून कहते हैं। यह 2022 के बाद भारत में दिखाई देने वाला सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। चंद्रग्रहण ७ सितंबर रात ९.५६ बजे से रात्रि १.२६ तक रहेगा। जबकि पूर्ण चंद्रग्रहण ७ सितंबर को रात 11 बजे से शुरू होकर 8 सितंबर को रात्रि 12.22 बजे समाप्त होगा। यानी 82 मिनट चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की अंधेरी छाया में आ जाएगा। इस दौरान चंद्रमा रक्त जैसा लाल नजर आएगा। ग्रहण का सूतक काल रविवार को दिन में १२.५८ बजे लगेगा। चंद्रग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं, जिससे पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।

क्या इसे नंगी आंखों से देख सकते हैं?

पूर्ण चंद्रगहण क्षितिज के ऊपर होने के कारण नंगी आंखों से दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण से विपरीत चंद्रग्रहण देखना सुरक्षित माना जाता है। इसके लिए विशेष चश्मे, फिल्टर या किसी अन्य उपकरण की आवश्यकता नहीं होती। चूंकि पूर्ण चंद्रग्रहण की लालिमा पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा सूर्य केप्रकाश के कारण बनती है, इसलिए इसे नंगी आंखों से देखना अच्छा है। हालांकि दूरबीन या अन्य विशेष लैंस से इसे और बेहतर बनाया जा सकता है।

 

कहां देखा जा सकेगा: दुनिया की 77 फीसदी आबादी पूर्ण चंद्रग्रहण देख सकेगी। एशिया और यूरोप सबसे अच्छा नजर आएगा, क्योंकि पूर्णता के दौरान चंद्रमा धरती के ऊपर होगा। जबकि ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में चंद्रोदय के समय यह ग्रहण थोड़ी देर के लिए देखा जा सकेगा, जिससे क्षितिज का अद्भुत दृश्य नजर आएगा।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *