September 19, 2026 6:31 pm

Home » छत्तीसगढ़ » किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अभिनव कार्यक्रम का 14 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अभिनव कार्यक्रम का 14 अक्टूबर को होगा शुभारंभ

130 Views

रायपुर.महिला एवं बाल विकास विभाग के छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण समिति द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के अंतर्गत बच्चों के संस्थागत एवं गैर संस्थागत देखरेख के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अभिनव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ आज 14 अक्टूबर को महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह में होगा।

 

प्रशिक्षण में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत, बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक एवं बाल कल्याण अधिकारी भाग लेंगे।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *