
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 3 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का महुआ लाहन नष्ट
महासमुंद/पिथौरा – आबकारी विभाग, महासमुंद की संयुक्त टीम ने अवैध मदिरा के निर्माण और विक्रय के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सरायपाली परिक्षेत्र में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में कुल 45 बल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब और 475 किलोग्राम मदिरा बनाने योग्य महुआ लाहन जब्त/नष्ट किया गया।
आबकारी विभाग ने बताया पहला प्रकरण ग्राम लखनपुर, सरायपाली में दबिश देकर आरोपी विपिन भाई को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 15 बल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की गई।
द्वितीय प्रकरण ग्राम पलसापाली, सरायपाली में कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनाबाई जोल्हे को पकड़ा गया। इनके पास से 14 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब और 250 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।
तृतीय प्रकरण ग्राम पलसापाली में ही आरोपी शांता बाई जोलहे के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिससे 16 बल्क लीटर महुआ शराब और 225 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।
सभी तीनों आरोपियों विपिन भाई, सोनाबाई जोल्हे और शांता बाई जोलहे के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
यह कार्रवाई विवेचक अधिकारी नीरज कुमार साहू (पिथौरा), मिर्ज़ा जफर बेग (सरायपाली), और ह्रदयकुमार तिरपुड़े (सांकरा) की संयुक्त टीम और आबकारी स्टाफ द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।






Users Today : 16
Users Yesterday : 78