आधार जानकारी..कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें पता चला है कि किसी का आधार लगाकर लोन लिया गया था। अब इसका पता लगाया जा सकता है कि कहीं आपके नाम फर्जी लोन तो नहीं है।
1. आपके नाम पर लोन है या नहीं इसे जानने के लिए क्रेडिट रिपोर्ट देखें। इसके लिए वेबइसाइट सिबिल डॉट कॉम पर जाएं।
2. वेबसाइट पर जाकर आधार और पैन कार्ड के जरिए पूरी क्रेडिट हिस्ट्री जान सकते हैं। इसमें सभी लोन और क्रेडिट कार्ड नजर आते हैं। इस लिस्ट से जान सकते हैं कि कोई लोन ऐसा तो नहीं है, जो आपने नहीं लिया है। अगर ऐसा है तो भारतीय रिजर्व बैंक में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
3. भारतीय रिजर्व बैंक से शिकायत दर्ज कराने के लिए इसके ऑफिशियल पोर्टल sachet.rbi.org.in पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। यहां शिकायत को दर्ज कराने का मौका दिया जाता है। इसके अलावा नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम सेल में भी इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अलर्ट रहें और सुरक्षित रहें।






Users Today : 9
Users Yesterday : 78