जंबूरी से संबंधित सकारात्मक खबरों को जन जन तक पहुंचाने के लिए मीडिया का माना आभार

बालोद.दुधली जिला बालोद में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में मीडिया प्रभारी के रूप में सहभागिता निभाने एवं 24 दिनों तक जंबूरी स्थल में अपनी सेवा देने के लिए शासकीय हाई स्कूल रोहिना के व्याख्याता एवं रोवर लीडर कमलेश साहू को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राज्य मुख्यालय की ओर से राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव जितेंद्र साहू द्वारा मोमेंटो, ट्रैकसूट, पेन, डायरी आदि स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, राज्य सचिव जितेंद्र साहू राज्य आयुक्त रोवर अशोक देशमुख, संयुक्त सचिव वीना यादव, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार क्षत्रिय, राज्य संगठन आयुक्त गाइड जलवती साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट डॉ पूनम सिंह साहू, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सरिता पांडे, जिला मुख्य आयुक्त राकेश यादव, जंबूरी नोडल अधिकारी हिमांशु मिश्रा की उपस्थिति में यह सम्मान समारोह आयोजित रखा गया था। इस सम्मान समारोह में जंबूरी के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सर्विस रोवर-रेंजर एवं प्रभारियों का विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कमलेश साहू ने इतने बड़े आयोजन में इतने बड़े दायित्व के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने जिला जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर एवं उनकी टीम तथा जिला प्रेस क्लब, प्रेस क्लब बालोद, सिटी प्रेस क्लब, प्रेस रिपोर्टर क्लब एवं मीडिया कर्मियों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कमलेश साहू ने बताया कि जंबूरी आयोजन को लेकर जिस तरह से भ्रामक खबरों का प्रकाशन हो रहा था एवं छत्तीसगढ़ को बदनाम करने की कोशिश की जा रही थी उसके जवाब में जंबूरी आयोजन को लेकर सकारात्मक खबरों, विभिन्न गतिविधियों एवं देश के विभिन्न प्रदेशों की कला संस्कृतियों को जन जन तक पहुंचने की एक बड़ी चुनौती थी। स्थानीय मीडिया के सहयोग से न सिर्फ दूधली गांव में आयोजित होने वाली प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी को विश्व पटल में स्थापित किया बल्कि छत्तीसगढ़ का नाम स्काउटिंग के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा गया।जंबूरी मिडिया टीम के अवधेश विश्वकर्मा, कृष्णकुमार ध्रुव, रवि कुमार बैगा, दीपक यादव, मिलन सिंह सिन्हा एवं जितेंद्र शर्मा आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। उनकी टीम ने प्रेसवार्ता का आयोजन, राज्यपाल के हाथों जंबूरी पत्रिका का विमोचन, खबरों को जन जन तक पहुंचाने, जिला पीआरओ के साथ समन्वय स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई।






Users Today : 11
Users Yesterday : 78