February 4, 2026 7:17 am

Home » शिक्षा » केंद्रीय बजट में युवाओं के लिए क्या खास, सरकार ने स्किल, जॉब और फ्यूचर पर किए कई बड़े ऐलान, जगी उम्मीदें

केंद्रीय बजट में युवाओं के लिए क्या खास, सरकार ने स्किल, जॉब और फ्यूचर पर किए कई बड़े ऐलान, जगी उम्मीदें

19 Views

रायपुर.केंद्रीय बजट में युवाओं को खास तौर पर केंद्र में रखा गया है। ( Budget 2026 ) स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप, स्टार्टअप, डिजिटल लर्निंग और रोजगार से जुड़ी स्कीम के जरिए सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। बजट में पढ़ाई से लेकर जॉब तक के गैप को कम करने पर जोर दिखता है। खासकर टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और लोकल लेवल पर रोजगार सृजन को लेकर युवाओं में नई उम्मीद जगी है। युवाओं ने बजट को अपने फ्यूचर प्लान से जोड़क़र देखा है।

स्किल और इंटर्नशिप पर मजबूत फोकस

अनिकेत चौबे ने कहा, बजट में स्किल डेवलपमेंट और इंटर्नशिप को प्राथमिकता देना युवाओं के लिए फायदेमंद है। इससे पढ़ाई के दौरान ही जॉब की तैयारी संभव हो सकेगी।

रोजगार को लेकर पॉजिटिव संकेत

कन्हैया कुमार का मानना है कि युवाओं के लिए ट्रेनिंग और रोजगार स्कीम पर बजट का जोर भविष्य को लेकर भरोसा बढ़ता है।

स्टार्टअप को मिला सपोर्ट

उत्कर्ष शर्मा कहते हैं, स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने वाली घोषणाएं युवाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करेंगी।

डिजिटल लर्निंग की दिशा सही

पीयूष शुक्ला मानते हैं, डिजिटल एजुकेशन और टेक्नोलॉजी स्किल पर फोकस नए जमाने की जरूरतों के अनुरूप है।

युवतियों के लिए बढ़ेगे मौके

रिया माधुरी ने कहा, एजुकेशन और यूथ एम्पावरमेंट स्कीम से लड़कियों के लिए आगे बढऩे के अवसर बढ़ेगे।

स्किल बेस्ड अप्रोच जरूरी

साक्षी पांडे ने कहा, अगर स्किल ट्रेनिंग जमीन पर उतरी तो युवाओं को जॉब पाने में आसानी होगी।

ग्रामीण यूथ को राहत

उज्जवल विश्वकर्मा का मानना है कि ग्रामीण युवाओं के लिए लोकल लेवल पर स्किल और रोजगार योजना सराहनीय कदम है।

आत्मनिर्भर यूथ की सोच

नितिन कुमार बोले, बजट से साफ है कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

 

इंटर्नशिप से मिलेगा अनुभव

उमेश ने कहा, इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप स्कीम से जॉब से पहले प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा।

टेक्नोलॉजी से खुलेगा ग्लोबल रास्ता

सत्यम कुमार ने माना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक सेक्टर पर फोकस युवाओं को ग्लोबल लेवल पर मजबूत बनाएगा।

लॉन्ग टर्म सोच दिखी

आदित्य राज कहते हैं, यह बजट सिर्फ आज नहीं, बल्कि युवाओं के आने वाले कल को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

फ्रीलांस और स्टार्टअप को बढ़ावा

अनमोल जायसवाल ने बताया, डिजिटल वर्क और स्टार्टअप सपोर्ट से युवाओं के लिए नए करियर ऑप्शन खुलेंगे।

यूथ सेंट्रिक बजट की झलक

दिव्यांश बिजौरा ने कहा कि कुल मिलाकर बजट युवाओं की जरूरतों को समझने वाला नजर आता है, सही अमल जरूरी है।

सकारात्मक है बजट

डॉ. खुशी पंजवानी का मानना है कि बजट फिनटेक और स्टार्टअप्स के लिए सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि एमएसएमई और नए व्यवसायों को आसान लोन और कम नियमों की सुविधा मिलने से नवोद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा देने से छोटे व्यापारी भी बड़े बाजार तक पहुंच सकेंगे। बजट में तकनीकी और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश से रोजगार और उद्योग दोनों को लाभ होगा। खुशी ने युवाओं को सलाह दी कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर डिजिटल और वित्तीय कौशल में अपनी विशेषज्ञता बढ़ाएं, जिससे स्टार्टअप्स और फिनटेक क्षेत्र में नए मौके पैदा होंगे।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *