February 11, 2026 5:45 am

Home » स्वास्थ्य » 45 दिन तक मौत से जूझता रहा मरीज, ओम हॉस्पिटल सरायपाली की टीम ने दी नई ज़िंदगी

45 दिन तक मौत से जूझता रहा मरीज, ओम हॉस्पिटल सरायपाली की टीम ने दी नई ज़िंदगी

24 Views

सरायपाली.विगत दिनों एक गंभीर सड़क दुर्घटना (RTA) में घायल शिवा निषाद, पिता शिवनाथ निषाद, निवासी ग्राम भदरपाली को अत्यंत नाजुक अवस्था में ओम हॉस्पिटल सरायपाली लाया गया था। मरीज को गंभीर सिर की चोट (Severe Head Injury) थी और भर्ती के समय उसकी स्थिति बेहद चिंताजनक थी। उसकी GCS मात्र E1 V1 M1 थी, जिसे चिकित्सकीय भाषा में जीवन के लिए अत्यंत खतरे की स्थिति माना जाता है।

मरीज को जीवित रखने एवं सांसों के लिए मरीज को तत्काल आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए लंबे समय तक सांस की सहायता की आवश्यकता पड़ी, जिसके कारण बीच में मरीज की ट्रेकियोस्टॉमी भी की गई। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए मरीज और उसके परिजनों के लिए बेहद पीड़ादायक और भावनात्मक रहा, लेकिन ओम हॉस्पिटल सरायपाली की मेडिकल टीम ने हर परिस्थिति में उम्मीद नहीं छोड़ी। लगातार 45 दिनों तक डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम की अथक मेहनत, समर्पण और मानवीय संवेदनशीलता के चलते मरीज की हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ। अंततः मरीज को पूरी तरह सुरक्षित अवस्था में डिस्चार्ज कर दिया गया। निश्चित रूप से देखा जाए तो इस प्रकार की गंभीर चोटों के लिए अक्सर बड़े-बड़े शहर रायपुर रिफर कर दिया जाता है, किंतु यह अब हमारे सरायपाली में ही संभव हो पा रहा है।

इस इलाज की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि शिवा निषाद का संपूर्ण उपचार आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Card) के अंतर्गत सफलतापूर्वक किया गया, जिससे परिजनों पर किसी प्रकार का आर्थिक बोझ नहीं पड़ा। यह घटना साबित करती है कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाएँ जरूरतमंदों के लिए वास्तव में जीवनदायिनी साबित हो रही हैं।

तथा यह सफलता न केवल एक मरीज की ज़िंदगी बचने की कहानी है, बल्कि ओम हॉस्पिटल सरायपाली की उस प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जहाँ इलाज के साथ-साथ इंसानियत और सेवा भाव को सर्वोच्च स्थान दिया जाता है।

आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता ,ओम हॉस्पिटल सरायपाली स्व.राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाइवे, सरायपाली (छ.ग.)संपर्क करें :- Ph-07725-299360, Mob-8370008558, 7416161671

हमारे अन्य ब्रांच=ओम हॉस्पिटल

एच. पी. पेट्रोल पम्प के पास महादेवघाट, रायपुर (छ.ग.) संपर्क – 83700-08551

ओम हॉस्पिटल हटा ग्राउंड के सामने, जगदलपुर (बस्तर) संपर्क – 8435908123ओम हॉस्पिटल खरोरा रोड, बहेसर (तिल्दा) संपर्क- 7000374946, 9302734809

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *