March 7, 2026 2:37 am

Home » शिक्षा » हाईस्कूल रोहिना के छात्रों ने भी खेली होली

हाईस्कूल रोहिना  के छात्रों ने भी खेली होली

17 Views

गुरु जनों ने छात्रों को गुलाल लगा कर दिया आशीर्वाद

सरायपाली:- शासकीय हाई स्कूल रोहिना में होली का पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल और बच्चों की खुशियों से सराबोर नजर आया। शिक्षकों ने होली पर्व की महत्ता बताते हुए छात्रों को सादगी एवं भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाने की समझाइश दी। इस अवसर पर बच्चों को भक्त प्रह्लाद की कथा को टीवी के माध्यम से दिखाया गया। बताया गया कि हिरण्यकश्यप अपने भाई की मृत्यु का बदला लेने भगवान विष्णु को दुश्मन मान लिया और घोर तपस्या कर शिव भगवान को प्रसन्न कर लिया। उसने ऐसी वरदान मांग लिया कि वह अपने आपको अमर समझने लगा और भगवान विष्णु पूजा पाठ करने वाले को कठोर यातनायें देने लगा। मगर उन्हीं के घर में ऐसे बालक का जन्म हुआ जो भगवान विष्णु का परम भक्त हुआ। भक्त प्रह्लाद को कई तरह की यातनायें दी गई। आखिर में उसे मारने के लिये होलिका को बुलाया गया। हिरण्यकश्यप की बहन होलिका को अग्नि में न जलने का वरदान मिला था। वह भक्त प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई। लेकिन भगवान की कृपा ऐसी रही कि प्रह्लाद सुरक्षित बच गया और होलीका जलकर भस्म हो गई। तब से होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है यह त्यौहार प्रतिवर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। होलिका दहन हमारे भीतर व्याप्त बुराई के जलने का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे और सौहार्द का संदेश दियातथा छात्रों ने गुरुजनों को गुलाल लगा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय में बच्चों को इस दौरान चंद्र ग्रहण के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। शिक्षकों ने छात्रों को होली में प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने तथा नशापान से दूर रहने की सलाह दी। इस अवसर पर प्राचार्य अजय कुमार जायसवाल, व्याख्याता कमलेश साहू, क्रांति कुमार साहू, शिक्षक लक्ष्मण पटेल, एके पटेल, एसके पटेल, हराधन चौधरी, कैलाश कमार आदि उपस्थित थे।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *