June 6, 2026 12:36 am

Home » सरायपाली » हाई स्कूल रोहिना में एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान का शुभारम्भ

हाई स्कूल रोहिना में एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान का शुभारम्भ

26 Views

सरायपाली :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल रोहिना में प्रभारी प्राचार्य अजय कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान की शुरुआत करते हुए पौधारोपण किया गया।

इको क्लब प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मिशन लाइफ अंतर्गत इको क्लब के माध्यम से विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियां आयोजित किया जाना है तथा विद्यालय स्तर पर 5-30 जून तक ग्रीन समर कैम्प आयोजित किये जायेंगे जिसमें स्वस्थ जीवन शैली, टिकाऊ खाद्य प्रणाली, ई कचरा कम करना, ऊर्जा, पानी बचाना, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करना जैसे विषय पर गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज एक पेड़ मां के नाम 3.0 विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई उस अभियान का तीसरा चरण है, जिसके अंतर्गत हर नागरिक को अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस वर्ष वृहद वृक्षारोपण अभियान पांच जून से 30 जून तक चलेगा। स्कूल परिसर में सरपंच धनुर्जय मरकाम, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष नेपाल साहू द्वारा ‘एक पेड़ मां के नाम’ 3.0 अभियान का शुभारंभ करते हुए आम, जामुन पौधा का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। पिछले वर्ष लगाए गए पौधों का देखभाल करते हुए उसमें क्यारियां बना कर पानी की सिंचाई की गई। इस अवसर पर प्राथमिक शाला प्रधान पाठक बोधन पटेल दुर्गापाली संकुल समन्वय मनोरंजन साहू, कौशल सेठ, खिरोद्र साहू, जितेश बेहेरा, हीरालाल साहू, आनंद यादव, सचिन साहू आदि उपस्थित थे।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *