June 15, 2026 10:26 pm

Home » सरायपाली » शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर शुभकामना देने वालों का लगा तांता

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी के जन्मदिन पर शुभकामना देने वालों का लगा तांता

23 Views

सरायपाली ।छग शासन स्कूल शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ अध्यक्ष गजेंद्र यादव के जन्मदिवस के अवसर पर उनके निवास में शुभकामना देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छग के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा के नेतृत्व में राज्य परिषद के सदस्य, जिला संगठन के पदाधिकारी, राज्य मुख्यालय के कर्मचारियों ने मंत्री जी से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर खालसा जी ने गदा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। भारत स्काउट्स एवं गाइडस छग संगठन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों ने गजमाला पहना कर एवं मुँह मीठा कर जन्मदिन की बधाई दी। विभिन्न जिलों के रोवर रेंजर एवं स्काउट्स गाइड्स ने भी बधाई दी। मंत्री जी ने सभी बधाई देने वाले शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

राज्य मुख्य आयुक्त खालसा ने गदा एवं गुलदस्ता भेंट कर दी शुभकामना

जन्मदिवस के अवसर पर बृजेश बाजपेयी, हेमंत देवांगन, रवीश गुप्ता, अशोक देशमुख, अमित क्षत्रीय, पूनम सिंह साहू, बीना यादव, जलवती साहू, राजेंद्र साहू, जगदीश साहू, पीतांबर मानिकपुरी, अवधेश विश्वकर्मा, कमलेश साहू, बीडी राउत, मयूख श्रीवास्तव, फनेन्द्र, पुनीत साहू, केशव साहू, संगठन के अन्य पदाधिकारी, राज्य मुख्यालय के समस्त कर्मचारी गण ने शुभकामनाएं दी।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *