June 20, 2026 3:00 am

Home » स्वास्थ्य » JB हॉस्पिटल में दो दिवसीय ‘बच्चेदानी ऑपरेशन कैंप’ का आयोजन, 20 और 21 जून को

JB हॉस्पिटल में दो दिवसीय ‘बच्चेदानी ऑपरेशन कैंप’ का आयोजन, 20 और 21 जून को

11 Views

सरायपाली।महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और उन्हें गंभीर बीमारियों से राहत दिलाने के उद्देश्य से स्थानीय JB हॉस्पिटल (गीता भवन के पीछे, मेन रोड, सरायपाली) द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा आगामी 20 जून 2026 से 21 जून 2026 तक दो दिवसीय “बच्चेदानी ऑपरेशन कैंप” का आयोजन किया जा रहा है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में होगा इलाज

कैंप में क्षेत्र की जानी-मानी स्त्री रोग एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. रेणु वशिष्ठ (MBBS, DNB – OBS & GYNECOLOGY) अपनी सेवाएं देंगी। वह हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, माहवारी एवं हार्मोन संबंधी समस्याओं, बांझपन (नि:संतानता) और बिना चीरा बच्चेदानी के ऑपरेशन में विशेषज्ञता रखती हैं। उनके साथ 34 वर्षों के लंबे अनुभव वाले एनेस्थेसियोलॉजिस्ट एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. जोसेफ डेविस (MBBS, D.A.) भी पूरी टीम का नेतृत्व करेंगे।

बिना चीरे का ऑपरेशन (वैजाइनल हिस्टेरेक्टॉमी)

कैंप के दौरान मुख्य रूप से ‘वैजाइनल हिस्टेरेक्टॉमी‘ तकनीक से ऑपरेशन किए जाएंगे। यह एक ऐसी आधुनिक सर्जरी है जिसमें पेट पर बिना कोई चीरा लगाए, योनि (Vagina) के माध्यम से बच्चेदानी को सुरक्षित बाहर निकाला जाता है। इससे मरीजों को कम दर्द होता है और वे जल्द रिकवर हो जाती हैं।

यह ऑपरेशन मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याओं से पीड़ित महिलाओं के लिए बेहद मददगार साबित होगा:

बच्चेदानी का खिसकना (Uterine Prolapse)

फाइब्रॉइड (गांठ) की समस्या

अत्यधिक या असामान्य ब्लीडिंग

गंभीर पेल्विक दर्द या भारीपन

अनियमित पीरियड्स एवं अन्य महिला रोग

कैंप के लिए विशेष ऑफर और रियायती दरें

जो मरीज आयुष्मान कार्ड के दायरे में नहीं आते हैं, उनके लिए अस्पताल ने विशेष छूट की घोषणा की है:

बच्चेदानी का ऑपरेशन मात्र: ₹25,000/- में

नसबंदी का ऑपरेशन मात्र: ₹7,000/- में

JB हॉस्पिटल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाएं

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों को एक ही छत के नीचे सुरक्षित वातावरण और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं:

आधुनिक लैप्रोस्कोपिक तकनीक और मॉडर्न ऑपरेशन थिएटर

ICU एवं HDU सुविधा, 24×7 एम्बुलेंस और फार्मेसी सेवा

सोनोग्राफी, डिजिटल X-Ray, ब्लड बैंक और सभी प्रकार की जांच सुविधाएं

ऑपरेशन के बाद अनुभवी स्टाफ द्वारा पूर्ण देखभाल

कैंप में रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

📞 8120226666 / 7773000720

📍 पता: JB हॉस्पिटल, गीता भवन के पीछे, मेन रोड, सरायपाली, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *