June 20, 2026 3:00 am

Home » Uncategorized » अजय डडसेना को बड़ी जिम्मेदारी भाजपा किसान मोर्चा रायपुर शहर के जिला सह-प्रभारी नियुक्त

अजय डडसेना को बड़ी जिम्मेदारी भाजपा किसान मोर्चा रायपुर शहर के जिला सह-प्रभारी नियुक्त

21 Views

अजय डडसेना को बड़ी जिम्मेदारी: भाजपा किसान मोर्चा रायपुर शहर के जिला सह-प्रभारी नियुक्त
**पिथौरा–भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा संगठनात्मक नियुक्तियों का विस्तार करते हुए किसान मोर्चा में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इस आधिकारिक घोषणा के तहत पिथौरा क्षेत्र के सक्रिय भाजपा नेता किसान प्रदेश मोर्चा संयोजक अजय डडसेना को रायपुर शहर भाजपा किसान मोर्चा का जिला सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।


भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अलोक चंद्र ठाकुर ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है । इस सूची में रायपुर शहर जिला के लिए देवेन्द्र ठाकुर को जिला प्रभारी तथा पिथौरा के ऊर्जावान नेता अजय डडसेना को जिला सह-प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
अजय डडसेना की इस नियुक्ति से उनके गृह क्षेत्र पिथौरा सहित पूरे अंचल के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी हर्ष का माहौल है। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता का प्रतिफल बताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। स्थानीय नेताओं का मानना है कि रायपुर शहर जैसे महत्वपूर्ण और राजधानी क्षेत्र में सह-प्रभारी बनाए जाने से किसान मोर्चा को और अधिक मजबूती मिलेगी और संगठन का काम तेजी से आगे बढ़ेगा।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *