September 14, 2026 4:18 am

Home » स्वास्थ्य » नुआखाई मिलन सह सम्मान समारोह को लेकर कोलता समाज की बैठक आयोजित

नुआखाई मिलन सह सम्मान समारोह को लेकर कोलता समाज की बैठक आयोजित

26 Views

पदाधिकारियों ने नुआखाई मिलन समारोह स्थल का किया निरीक्षण

समारोह को सफल बनाने ग्रामीणों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सरायपाली :- बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज शाखा सभा आरंगी के ग्राम बम्हनी में सभापति हजारू लाल प्रधान की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई जिसमें आगामी 20 सितंबर 2026 को ग्राम बम्हनी में प्रस्तावित नुआखाई मिलन सह सम्मान समारोह के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा कुल कार्यकारिणी संरक्षक हरिचरण प्रधान, अध्यक्ष गिरधारी साहू, महामंत्री मथामणी बढ़ाई एवं आंचलिक अध्यक्ष भोजराज प्रधान की टीम ने सम्मेलन स्थल का अवलोकन कर बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर समारोह के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अध्यक्ष गिरधारी साहू ने बताया कि सरायपाली एवं बसना विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में निवासरत कोलता समाज द्वारा नुआखाई पर्व के बाद वृहद नुआखाई मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले महान विभूतियों का सम्मान किया जाता है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष नुआखाई मिलन समारोह का आयोजन आरंगी शाखासभा के ग्राम बम्हनी में 20 सितंबर को प्रस्तावित किया गया है। इस नुआखाई मिलन समारोह में रायपुर संभाग के आंचलिक सभा सरायपाली, बसना, पिथौरा एवं रायपुर के पदाधिकारी एवं सामाजिक जाति बंधु भाग लेंगे। इस वर्ष बिजेपुर (ओड़िसा)विधायक सनत कुमार गढ़तीया को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। महामंत्री मथामणी बढ़ाई ने बताया कि सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित इस नुआखाई मिलन समारोह के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थी, कृषक, व्यापारी, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरणविद, मैकेनिक, चिकित्सक, वादक, गायक, शिक्षक, पुलिस, कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक एवं आदर्श संयुक्त परिवार इत्यादि का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए आवेदन एवं प्रविष्टि 5 सितंबर तक आमंत्रित की गई थी। शाखा सभा आरंगी में पहली बार हो रहे नुआखाई मिलन समारोह को लेकर सामाजिक जन काफी उत्साहित हैं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल परिसर एवं मुख्य बस्ती का अवलोकन कर मुख्य बस्ती में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया तथा ग्रामीणों को मंच, पूजा स्थल, पार्किंग एवं भोजनालय आदि के संबंध में आवश्यक सुझाव देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल कार्यकारिणी उपाध्यक्ष प्रवीण भोई, मुरली प्रधान, छग कोलता समाज उपाध्यक्ष नंदकिशोर भोई, सचिव रंकमणी प्रधान, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी कमलेश साहू, कार्यकारिणी सदस्य किशोर भोई, बसना आंचलिक अध्यक्ष भोजराज प्रधान, पिथौरा आंचलिक अध्यक्ष षड़ानन भोई, आरंगी सभापति हजारू लाल प्रधान, उपसभापति हृदयानन्द प्रधान, सचिव शिशुपाल प्रधान, सहसचिव नीलमणि बारीक, ग्राम सदस्य पीतांबर प्रधान, उमेश प्रधान, हेमकुमार गड़तिया, अभिमन्यु प्रधान, अलेख प्रधान, शासन मांझी, दलगजन प्रधान, धनुर्जय प्रधान, गौरचरण प्रधान, अशोक प्रधान, रविंद्र बारीक़, ज्ञानचंद प्रधान, विनोद प्रधान, भोजराज प्रधान, तरुण प्रधान, परमेश्वर, मुकेश प्रधान आदि सदस्यगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी कार्यकारिणी मिडिया प्रभारी कमलेश साहू ने दी ।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *