October 15, 2026 4:51 am

Home » छत्तीसगढ़ » राज्य स्तरीय एडवांस स्काउट मास्टर प्रशिक्षण शिविर में ग्रेट कैंप फायर का आयोजन सम्पन्न

राज्य स्तरीय एडवांस स्काउट मास्टर प्रशिक्षण शिविर में ग्रेट कैंप फायर का आयोजन सम्पन्न

65 Views

राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी में करीब 93 प्रतिभागियों ने लिया भाग

राज्य मुख्य आयुक्त खालसा जी ने किया शिविर ज्वाल कार्यक्रम का उद्घाटन

रायपुरl भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय एडवांस स्काउट मास्टर प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत राज्य प्रशिक्षण केंद्र झांकी (अभनपुर) में महा शिविर ज्वाल का कार्यक्रम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंग खालसा जी के मुख्य आतिथ्य में, शिविर संचालक डॉ पूनम सिंह साहू की अध्यक्षता में एवं राज्य सचिव श्री अमित क्षत्रिय, एसओसी गाइड श्रीमती जलवती साहू, एसटीसी गाइड श्रीमती सरिता पांडेय की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। यह शिविर 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया गया। शिविर का समापन समारोह सर्वधर्म प्रार्थना सभा एवं प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा शिविर ज्वाल प्रज्वलित कर एवं संदेशवाहकों के संदेश वाचन के साथ किया गया। जब समवेत स्वर में ‘आग हुई है रोशन’ शिविर ज्वाल गीत गुंजा तो ग्रेट कैंप फायर की परंपरा जीवंत हो उठी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  इंदरजीत सिंह खालसा ने स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों, सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सामाजिक सहभागिता, देश प्रेम जैसी भावनाओं को आत्मसात करने एवं विद्यालय एवं महाविद्यालय में स्काउटिंग गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने की अपील की।

सर्वप्रथम अतिथियों ने शिविर स्थल में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए टेंट, गैजेट्स, लेआउट, स्वच्छता व्यवस्था, विभिन्न प्रयोगिक परियोजनाओं का निरीक्षण किया। प्रशिक्षणार्थियों ने मंकी ब्रिज, कमांडो ब्रिज, ट्रेसल, वाच टावर को न सिर्फ जाना बल्कि उसे बनाने की विधि एवं उपयोग करना भी सीखा। एडवांस स्काउट मास्टर का प्रशिक्षण बेसिक स्काउट मास्टर ट्रेनिंग के बाद ही किया जा सकता है।

इस दौरान प्रतिभागियों द्वारा लोक संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए आदिवासी लोक नृत्य, भोजली, डंडा, देवार नृत्य आदि की शानदार प्रस्तुति दी। उपस्थित अतिथियों ने प्रतिभागियों द्वारा दी गई प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुये उसे प्रेरणादाई बताया। शिविर संचालक पूनम सिंह साहू ने बताया कि इस शिविर में 51 स्काउट मास्टर, 18 रोवर स्काउट लीडर, 6 कब मास्टर, 11 राज्य स्टाफ एवं तीन सर्विस रोवर कुल 93 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन लोकनाथ ने एवं आभार व्यक्त आनंदराम बघेल ने किया।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *