खोकसा स्कूल में हुआ विदाई समारोह, यादों के साथ छोड़ी सेवा की छाप; विद्यालय को भेंट किया वॉल फैन
सरायपाली। नौ साल तक बच्चों को पढ़ाने, उनके भविष्य को संवारने और सहकर्मियों के साथ बिताए पलों की यादें उस समय ताजा हो गईं, जब विदाई की घड़ी आई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोकसा में विज्ञान शिक्षक महावीर भोई के स्थानांतरण पर 14 अक्टूबर को विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण शासकीय उच्च प्राथमिक शाला तोरेसिंहा बालक में हुआ है। समारोह में शिक्षक और विद्यार्थी पुराने अनुभवों को याद कर भावुक हो गए।
महावीर भोई ने खोकसा विद्यालय में बिताए नौ वर्षों के कार्यकाल को याद करते हुए विद्यार्थियों और सहकर्मियों के साथ जुड़े अनुभव साझा किए। विद्यालय में बिताए समय और मिले सहयोग का जिक्र करते हुए वे भावुक हो गए। विदाई के अवसर पर उन्होंने विद्यालय को वॉल फैन भेंट किया। उनके इस योगदान को विद्यालय के प्रति लगाव और जिम्मेदारी के रूप में देखा गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य पीएन ठाकुर ने की। उन्होंने महावीर भोई के साथ कार्य करने के दौरान के अनुभव साझा करते हुए उनके सेवाकाल को याद किया। और आगे कहां कि जब तक भोई यहां पदस्थ थे संकुल क्षेत्र के कई अन्य स्कूलों में शिक्षकों कि कमी होने पर सेवा दी, जिससे उनका इस स्कूल से स्थानांतरण होने से संकुल के अन्य स्कूलों में भी उनकी कमी खलेगी। वहीं, विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें शॉल, श्रीफल और पारिवारिक फोटो फ्रेम भेंटकर विदाई दी। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच भावुक माहौल रहा।
शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दी विदाई
समारोह में संकुल समन्वयक एनके चौहान, शाला विकास समिति अध्यक्ष दादू लाल चौहान सहित व्याख्याता एनके पटेल, सीके चौरसिया, आरएल चौहान, डीपी बंजारे, रत्ना पटेल, एनपी नायक, संतलाल चौहान, आरके भट्ट, बीके सिदार, उमा पटेल, चितरंजन गड़तिया, टीसी त्रिपाठी, उर्मिला सिदार और टिकेश्वरी दीवान मौजूद रहे। आश्रम शाला से मोहित लाल बरिहा और मोहन खंडेल भी शामिल हुए। नौ साल की सेवा के बाद महावीर भोई नई जिम्मेदारी के लिए रवाना हुए, वहीं खोकसा विद्यालय में उनकी यादें सहकर्मियों और विद्यार्थियों के साथ बनी रहेंगी।






Users Today : 8
Users Yesterday : 204