गीता भवन में राष्ट्रीय चिंतन संवाद सम्मेलन आयोजित,

सरायपाली। लोकतंत्र में विरोध करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा से खिलवाड़ और अराजकता फैलाना उचित नहीं है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाने की प्रक्रिया है। इस पर भ्रम फैलाने के बजाय लोगों को इसकी सही जानकारी देनी चाहिए। यह विचार 2 नवंबर को गीता भवन सरायपाली में आयोजित राष्ट्रीय चिंतन संवाद एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन में सामने आए।
छत्तीसगढ़ लोक जागरण मंच सरायपाली के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन का विषय ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान’ रहा। कार्यक्रम का मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया, संजय शर्मा एवं विपिन उबोवेजा ने किया।
सम्मेलन में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि घर-घर पहुंचकर लोगों से संपर्क करना और मतदाता सूची का सत्यापन करना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एस आई आर के माध्यम से सिटीजन मैपिंग की प्रक्रिया को समझने और इससे जुड़े भ्रम को दूर करने की आवश्यकता बताई गई। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में संवैधानिक प्रक्रियाओं का सम्मान जरूरी है। राष्ट्रहित को स्वहित से ऊपर रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महासमुंद के पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, ने कहा सत्ता में आने के लिए जो लोग देश में भ्रम फैलाने का काम कर रहे है वो कभी अपने मंसूबे पर सफल नहीं होंगे इसी क्रम में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, ने देश में हो रहे एस आई आर की प्रक्रिया को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया एक ही व्यक्ति का दो स्थानों पर मतदाता सूची में नाम होना भारतीय संविधान के साथ खिलवाड़ होगा नियमों का हवाला देते हुए भारतीय संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वर्ण सिंह सलूजा ने किया।
आयोजन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की बहनों और व्यापारी महासंघ का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान कुमारी भास्कर,पुष्पलता चौहान तारेश्वरी नायक, नेहा अग्रवाल,दीनता कुम्हार,प्रिय अग्रवाल, रंजीत बिट्टू आहूजा, व्यापारी महासंघ अध्यक्ष भोज अग्रवाल, विनोद जैन, नीरज अग्रवाल, धर्मेंद्र चौधरी आर्मी अकादमी के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में मनोज आदित्य, धर्मेंद्र पटेल, आदर्श गुप्ता, शिवा जायसवाल, अख्तर मेमन, रणजीत सिंह आहूजा, डॉ. प्रकाश पटेल, गुंजन अग्रवाल, अनिल प्रधान, डेविड चौधरी, प्रमोद सागर, दण्डधर साव, मनोज दास, रविंद्र पंडा, डॉ. रोहित साहू, मुरली नायक एवं डॉ. प्रवीण नायक ने जिम्मेदारी निभाई। महिला संपर्क एवं पुष्पवर्षा की व्यवस्था पुष्पलता चौहान और तारेश्वरी नायक ने किया






Users Today : 118
Users Yesterday : 56