शिविर में प्रदेश भर के 334 प्रतिभागियों ने भाग लिया

रायपुर. भारत स्काउट्स एवं गाइट्स छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में पहली बार वृहद स्तर पर राज्य स्तरीय बेसिक एवं स्पेशल कोर्स प्रशिक्षण शिविर आयोजन कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में रखा गया। समापन के पूर्व संध्या “महाशिविर ज्वाल” समारोह का आयोजन रखा गया। जिसके मुख्य अतिथि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छ्ग के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा थी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष दौलतपाल एवं मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला, जिला सदस्य शशि बंजारे, जनपद सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे, अंजू बबलू पटेल’ जनपद सदस्य खोमलाल साहू, सरपंच कमलेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्काउट गाइड संगठन के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि स्काउट और गाइड का यह मंच युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और समाज सेवा की भावना का बीजारोपण करता है। उन्होंने दामाखेड़ा की पवित्र धरती पर आयोजित इस राज्य स्तरीय शिविर की सराहना की और इसे युवाओं के लिए बेहद प्रेरणादायी बताया।

शिविर ज्वाल कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ साहसिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया। राज्योत्सव के रंग में रंगा शिविर ज्वाल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों ने शिविरार्थियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिविर के दौरान राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा ने शिविर स्थल का दौरा कर शिविरार्थियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किये तथा दिए जा रहे प्रशिक्षण का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
राज्य प्रशिक्षण आयुक्त डॉ पूनम सिंह साहू ने बताया कि पहली बार दामाखेड़ा में इतना बड़ा शिविर का आयोजन हुआ जिसमें बेसिक कब मास्टर, स्काउट मास्टर रोवर लीडर, बेसिक फ्लॉक लीडर, गाइड कैप्टन एवं रेंजर लीडर के साथ क्वार्टर मास्टर, फर्स्ट एड, डिजास्टर मैनेजमेंट, मैपिंग एवं स्टार गेजिंग, कैम्प फायर, एच डब्ल्यू बी रीयूनियन कोर्स का आयोजन किया गया था। बेसिक कोर्स में 184, स्पेशल कोर्स में 100, तथा प्रशिक्षण मंडल के सदस्य 34 एवं सर्विस रोवर 16 कल 334 प्रतिभागी शामिल हुए






Users Today : 119
Users Yesterday : 118