“विश्व मंच पर चमका भारत: सामाजिक सुरक्षा में दूसरे स्थान पर पहुँचा देश – स्वप्निल तिवारी”

पिथौरा, 13 जून 2025:
भारत ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के डैशबोर्ड पर भारत को वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी सोच और जनकल्याणकारी योजनाओं को इसका श्रेय दिया है।
स्वप्निल तिवारी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उनकी सोच और योजनाओं का ही परिणाम है कि आज भारत विश्वभर में सामाजिक सुरक्षा देने के मामले में अग्रणी देशों की सूची में शामिल हो गया है।”
उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश की 64.3 प्रतिशत आबादी, यानी लगभग 94 करोड़ लोग, अब सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ चुके हैं। स्वप्निल तिवारी ने कहा, “यह गर्व की बात है कि आज हम विश्व में सबसे ज्यादा लोगों को सामाजिक सुरक्षा देने वाले देशों में दूसरे स्थान पर हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों के चलते भारत इस क्षेत्र में भी प्रथम स्थान पर होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों, गरीबों और वंचित वर्ग के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं – जैसे प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना आदि – ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। इन योजनाओं के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षा और सम्मान की भावना पहुँची है।
भारत ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के डैशबोर्ड पर भारत को वैश्विक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
स्वप्निल तिवारी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में मिली यह ऐतिहासिक उपलब्धि देशवासियों के लिए गर्व का विषय है और यह दर्शाता है कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र पर पूरी ईमानदारी से काम कर रही है।”
