पिथौरा के गौरव
सैनिक स्कूल चयन परीक्षा 2025 में पिथौरा क्षेत्र के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। अंचल में विगत तीन वर्षों से संचालित “सिंह ट्यूटोरियल्स” से कक्षा 9वीं और कक्षा 6वीं के कई छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में चयनित हुए हैं।
चयनित विद्यार्थियों के नाम
कक्षा 9वीं:
अनिरुद्ध अग्रवाल (पिता: कोमल अग्रवाल)
अर्नव नामदेव (पिता: दिनेश नामदेव)
अनंत सिंह सलूजा (पिता: त्रिलोक सिंह सलूजा)
सिद्धांत पटेल (पिता: अशोक कुमार पटेल)
कक्षा 6वीं:
अवनी अग्रवाल (पिता: विशाल अग्रवाल)
दर्शित सिंह (पिता: राजवीर सिंह)
अवनी सिंघल (पिता: डॉ. विशाल सिंघल)
समृद्धि ठाकुर (पिता: विक्की ठाकुर)
राजीव साहू
संस्था संचालक सतपाल सर की शुभकामनाएं
संस्था के संचालक सतपाल सर ने चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि श्री सतपाल सर के निर्देशन में संचालित यह संस्था वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम दे रही है।
अभिभावकों की प्रशंसा
चयनित बच्चों के अभिभावकों ने सिंग कोचिंग क्लास और उसके संचालक सतपाल सर की भूरी-भूरी प्रशंसा की है। सतपाल सर की शिक्षा के प्रति सजगता और समर्पण काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी अंचल में केवल सिंग कोचिंग क्लास में बेहतरीन तरीके से कराई जाती है।
प्रतियोगिता परीक्षा का महत्व
प्रतियोगिता परीक्षा पास करने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और भविष्य में बड़ी परीक्षाओं के प्रति उनके मन से डर खत्म हो जाता है। यह न केवल बच्चों के लिए बल्कि समाज और देश के लिए भी एक सुखद और सकारात्मक बात है।
