September 18, 2026 5:47 pm

Home » शिक्षा » आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन 27 अगस्त

आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन 27 अगस्त

171 Views

रायपुर. छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल में आरक्षक संवर्ग पदों की लिखित परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी 27 अगस्त तक व्यापम की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 14 सितंबर को होगी। 5967 आरक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जीडी, चालक और ट्रेड स्वीपर, धोबी, कुुक, ट्रेड-डीआर जैसे पद शामिल हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को 10वीं कक्षा अथवा हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जनजाति के उमीदवार 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर भी पात्र होंगे। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल पीड़ित परिवार और राहत शिविरों में निवासरत परिवार से संबंधित सभी श्रेणी के अभ्यर्थी 5वीं पास पात्र होंगे।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *