November 4, 2026 12:48 am

Home » छत्तीसगढ़ » ऑनलाइन टोकन से किसान ने बेचा 60 क्विंटल धान, मिली आर्थिक राहत

ऑनलाइन टोकन से किसान ने बेचा 60 क्विंटल धान, मिली आर्थिक राहत

246 Views

किस्तों के भुगतान में मिलेगी मदद

रायपुर.

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले के किसान अब ऑनलाइन टोकन प्रणाली का लाभ उठा रहे हैं। इसी क्रम में कोरिया जिले के ग्राम जामपानी निवासी किसान प्यारे लाल सिंह (पिता–हरिप्रसाद, उम्र 35 वर्ष) आज सहकारी समिति जामपारा में ऑनलाइन टोकन लेकर पहुंचे और उन्होंने 60 क्विंटल धान विक्रय किया।

प्यारे लाल सिंह ने बताया कि उन्होंने 7 एकड़ भूमि में धान की खेती की थी। धान की बिक्री से उन्हें 1 लाख 42 हजार रुपये प्राप्त होंगे, जिससे उनके ट्रैक्टर और जेसीबी की किस्त चुकाने में बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि समय पर मिलने वाली यह राशि खेती-किसानी की निरंतरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

किसान ने राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए की गई सुगम और समुचित व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली से केंद्रों में भीड़ कम होती है और प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हो गई है।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *