June 18, 2026 10:38 pm

Home » Uncategorized » जिले के दो व्याख्याता एवं दो प्राचार्य को मिला मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान

जिले के दो व्याख्याता एवं दो प्राचार्य को मिला मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान

1 Views

सरायपाली।मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत दो व्याख्याताओं को शिक्षा श्री एवं दो प्राचार्य को उत्कृष्ट प्राचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

जिन्हें प्रो. जेएन पांडेय बहुउद्देशीय उ.मा.वि. रायपुर में छ्ग राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित संभाग स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रायपुर संभाग के प्रत्येक जिले से एक-एक व्याख्याता को शिक्षा श्री एवं एक एक प्राचार्य को उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान प्रदान करने चयनित किया गया था। शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु शासकीय हाई स्कूल रोहिना विखं बसना में पदस्थ व्याख्याता कमलेश साहू को शिक्षा श्री सम्मान एवं शासकीय आशी बाई गोलछा उमावि महासमुंद के प्राचार्य गोविंद राम सिन्हा को उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान तथा शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु शाउमावि बढ़ाईपाली विखं पिथौरा में पदस्थ राजीव कुमार तिवारी को शिक्षा श्री एवं शाउमावि केजुवां विखं सरायपाली प्राचार्य चुमनलाल पुहुप को उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। रायपुर संभाग के सहायक संचालक आलोक चांडक ने स्वागत भाषण देते हुए मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। संभागीय संयुक्त संचालक संजीव श्रीवास्तव ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए इस योजना के तहत उत्कृष्ट प्राचार्य एवं शिक्षा श्री शिक्षक चयन प्रक्रिया की जानकारी देते हुये बताया कि शिक्षकों से प्रविष्टि आमंत्रित कर संकुल स्तर से अनुमोदन पश्चात ब्लॉक फिर जिला फिर संभाग स्तर पर स्कूटनी कर एक श्रेष्ठ व्याख्याता को शिक्षा श्री एवं एक प्राचार्य को उत्कृष्ट प्राचार्य के लिए चयन किया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से शिक्षकों को एक नई ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है। बाल संरक्षण की दिशा में आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए शिक्षकों एवं कर्मचारियों से इस दिशा में बेहत्तर काम करने की अपील की। साथ में विद्यालय परिसर के आसपास नशा सामग्री के विक्रय की सूचना उन्हें देने के लिए कहा। समारोह के दौरान मंच पर रायपुर जिला शिक्षाधिकारी सतीश नायर, धमतरी जिला शिक्षाधिकारी मधुलिका तिवारी, संस्कृत मंडलम के संचालक विजय खंडेलवाल, डाइट प्राचार्य श्री अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित थे।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *