सर्वाधिक वर्षा पिथौरा तहसील में 1498.0 मिलीमीटर
विगत दिनों 41.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
महासमुंद।महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2026 से अब तक 1285.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा पिथौरा तहसील में 1498.0 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं अन्य तहसीलों में जिसमें सरायपाली में 1404.0 मिलीमीटर, बसना में 1263.3 मिलीमीटर, बागबाहरा में 1200.2 मिलीमीटर, महासमुंद में 1192.9 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 1151.6 मिलीमीटर कोमाखान तहसील में दर्ज की गई। आज 29 अक्टूबर को 41.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में पिथौरा तहसील में 67.0 मिलीमीटर, बसना में 51.8 मिलीमीटर, बागबाहरा में 44.5 मिलीमीटर, सरायपाली में 43.6 मिलीमीटर, कोमाखान तहसील में 22.0 मिलीमीटर एवं महासमुंद तहसील में 21.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।






Users Today : 27
Users Yesterday : 62