June 20, 2026 11:15 am

Home » छत्तीसगढ़ » दीदी ई रिक्शा, श्रमिक आवास का अनुदान 50 प्रतिशत बढ़ा

दीदी ई रिक्शा, श्रमिक आवास का अनुदान 50 प्रतिशत बढ़ा

106 Views

श्रमिकों के साथ हर कदम पर खड़ी है राज्य सरकार : सीएम विष्णुदेव

रायपुर.मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बुधवार को राजधानी के इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘श्रमिक महासम्मेलन’ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों को कई सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 1.84 लाख श्रमिकों को 65 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि प्रदान की। वहीं दीदी ई-रिक्शा योजना की सहायता राशि 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपए करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने श्रमिकों के मकान निर्माण के लिए अनुदान राशि 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपए करने की घोषणा करते हुए पंजीकृत श्रमिकों के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और उपचार की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री की दो बड़ी घोषणाएं

दीदी ई-रिक्शा योजना की सहायता राशि 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 1.50 लाख रुपए

श्रमिकों को मकान निर्माण के लिए अब 1 लाख की जगह मिलेंगे 1.50 लाख रुपए

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *