October 15, 2026 3:57 am

Home » Uncategorized » बसना में आज 14 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क/विशेष रक्त विकार एवं ब्लड कैंसर परामर्श शिविर

बसना में आज 14 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क/विशेष रक्त विकार एवं ब्लड कैंसर परामर्श शिविर

12 Views

बसना। संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल, रायपुर और अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना के संयुक्त तत्वावधान में रक्त संबंधित बीमारियों और ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए एक विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर आज 14 अक्टूबर 2026 को अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा।

देश के विख्यात विशेषज्ञ देंगे परामर्श

शिविर में डॉ. अदम्य गुप्ता (MD Medicine, DM Clinical Hematologists, Bone Marrow Transplanter & CAR-T expert) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और मरीजों का परीक्षण एवं परामर्श करेंगे।

इन बीमारियों व समस्याओं का मिलेगा परामर्श:

शिविर में निम्नलिखित बीमारियों और समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा:

खून की कमी (एनीमिया)  

बार-बार खून चढ़ाने की आवश्यकता  

प्लेटलेट्स की कमी  

WBC (श्वेत रक्त कोशिकाओं) की कमी  

सिकलीन और थैलेसीमिया  

ब्लड कैंसर (AML, CML आदि)  

शिविर की मुख्य विशेषताएँ:

सभी प्रकार की आधुनिक लैब जाँच एवं परामर्श की सुविधा।  

अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तिगत देखभाल और विस्तृत जाँच।  

संपर्क एवं स्थान जानकारी:

स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.)

संपर्क नंबर: 7770868473, 7773086100, 8461811000

क्षेत्र के निवासियों से अपील की जाती है कि रक्त से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में इस विशेष परामर्श शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *