शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त के.के. खण्डेलवाल होंगे शामिल
प्रदेशभर से स्काउटर-गाइडर, रोवर-रेंजर होंगे सम्मिलित
रायपुर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा 19 नवंबर 2026 को एक दिवसीय सेमीनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 9:30 बजे अटल बिहारी बाजपेयी सभागार, पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र यादव तथा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स नई दिल्ली के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त माननीय श्री के.के. खण्डेलवाल जी , निदेशक अमर बी छेत्री जी एवं राज्य मुख्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंग खालसा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
राज्य मुख्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से स्काउटर, गाइडर, रोवर एवं रेंजर को निर्धारित संख्या में शामिल होना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए रायपुर, दुर्ग, बालोद, गरियाबंद, धमतरी, राजनांदगांव, महासमुंद, बिलासपुर, कोरबा, बेमेतरा एवं कबीरधाम सहित विभिन्न जिलों को सहभागिता का लक्ष्य आवंटित किया गया है।
इस सेमीनार का उद्देश्य स्काउटिंग गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना तथा स्काउटिंग से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रोत्साहित करना है। वहीं सम्मान समारोह के माध्यम से संगठन के प्रति समर्पित व्यक्तियों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।






Users Today : 2
Users Yesterday : 113