November 10, 2026 9:30 pm

Home » सरायपाली » श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में 47 पदों पर भर्ती, विभिन्न पदों के लिए मांगे आवेदन

श्री श्याम हॉस्पिटल भंवरपुर में 47 पदों पर भर्ती, विभिन्न पदों के लिए मांगे आवेदन

9 Views

भंवरपुर। क्षेत्र के श्री श्याम हॉस्पिटल, भंवरपुर में विभिन्न पदों पर योग्य एवं समर्पित उम्मीदवारों की भर्ती की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कुल 47 पदों के लिए उम्मीदवारों की आवश्यकता है।

भर्ती के तहत नर्सिंग स्टाफ (जीएनएम/बीएससी नर्सिंग) के 35 पद, आरएमओ (एमबीबीएस) के 5 पद, ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन के 5 पद तथा एम्बुलेंस चालक के 2 पद निर्धारित किए गए हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9755757078 पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना जीवनवृत्त (रिज्यूमे) care.sshb@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *