September 18, 2026 6:28 pm

Home » Uncategorized » गौ सेवा में समर्पित सौरभ अग्रवाल बने भारतीय गौ क्रांति मंच के महासमुंद जिला अध्यक्ष

गौ सेवा में समर्पित सौरभ अग्रवाल बने भारतीय गौ क्रांति मंच के महासमुंद जिला अध्यक्ष

155 Views

*गौ सेवा में समर्पित सौरभ अग्रवाल बने भारतीय गौ क्रांति मंच के महासमुंद जिला अध्यक्ष*

महासमुंद/पिथौरा–
गौ रक्षा एवं संवर्धन के क्षेत्र में लंबे समय से निःस्वार्थ सेवाएं दे रहे  सौरभ अग्रवाल मोनू को भारतीय गौ क्रांति मंच (रजि.) छत्तीसगढ़ प्रांत की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा महासमुंद जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल के द्वारा रायपुर में आयोजित सम्मेलन के दौरान प्रदान की गई।
सौरभ अग्रवाल की गौ सेवा, बचाव कार्य और जन-जागरूकता अभियानों से न सिर्फ जिले में, बल्कि पूरे प्रदेश में उन्हें ख्याति मिली है। उन्होंने गौवंश की सेवा कर समाज में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सेवाओं से क्षेत्र सदैव गौरवांवित होता आया है।

इस दौरान सौरभ अग्रवाल मोनू ने कहा प्रदेश कार्यकारिणी के विश्वास ओर अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
गौ माता की सेवा को राष्ट्र सेवा मानने वाले  सौरभ अग्रवाल की नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की आशा जताई जा रही है साथ ही अनेक स्थानों से सौरभ को नियुक्ति पर लोगो ने बधाई प्रेषित की है।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *