सरायपाली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर 17 सितंबर को जेबी अस्पताल, सरायपाली में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रुप कुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
शिविर में मरीजों को नि:शुल्क डॉक्टरों का परामर्श (OPD), लैब टेस्ट, सोनोग्राफी तथा दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं।

शिविर की मुख्य उपलब्धियाँ:
कुल मरीज पंजीयन: 429 मरीजों ने अपना नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
सोनोग्राफी (अल्ट्रासाउंड): 73 मरीजों की नि:शुल्क सोनोग्राफी जाँच की गई।
ऑपरेशन: आयुष्मान भारत योजना के तहत 15 मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन चिन्हित/संपन्न किए गए।
इस स्वास्थ्य शिविर में मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, नेत्र रोग, हड्डी रोग तथा आयुष विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएँ दीं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से इस नि:शुल्क कैम्प का आयोजन किया गया था।






Users Today : 39
Users Yesterday : 81