January 15, 2026 5:47 pm

Home » छत्तीसगढ़ » ब्रह्मानंद पटेल को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ‘शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल’ के प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त

ब्रह्मानंद पटेल को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ‘शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल’ के प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त

42 Views

ब्रह्मानंद पटेल को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा ‘शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल’ के प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त
पिथौरा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा द्वारा संगठन की नवीन नियुक्तियों की घोषणा की गई है। इस महत्वपूर्ण विस्तार में महासमुंद जिला युवा मोर्चा के महामंत्री ब्रह्मानंद पटेल को उनकी सक्रियता और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए ‘शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल’ का प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।


संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व का प्रतिफल
लोकप्रिय युवा नेता ब्रह्मानंद पटेल वर्तमान में पिथौरा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष के रूप में जनसेवा कर रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को दर्शाता है। इससे पूर्व उन्होंने निम्नलिखित दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है:
पूर्व मंडल अध्यक्ष (ग्रामीण युवा मोर्चा)
जिला महामंत्री (भाजयुमो)
वर्तमान उपाध्यक्ष (जनपद पंचायत, पिथौरा)
क्षेत्र में हर्ष की लहर, समर्थकों ने दी बधाई
ब्रह्मानंद पटेल की इस नई प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। उनकी इस उपलब्धि पर बसना विधायक संपत अग्रवाल, हरप्रसाद पटेल अम्बु, स्वप्निल तिवारी, परमीत माटा, अजय डड़सेना, विजय पटेल और सौरभ अग्रवाल सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव से प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी और शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचाने में उनकी भूमिका अहम होगी।

संगठन द्वारा दी गई इस नई जिम्मेदारी का मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करूँगा। शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”
— ब्रह्मानंद पटेल (प्रदेश सह-संयोजक, शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल)

विधायक संपत अग्रवाल ने ब्रम्हानंद पटेल को उनकी नियुक्ति पर बधाई प्रेषित की

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *