October 31, 2026 3:02 pm

Home » स्वास्थ्य » बसना में आज 31 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र रोग जाँच एवं परामर्श शिविर, डॉ. देवेश अग्रवाल देंगे सेवाएँ

बसना में आज 31 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क नेत्र रोग जाँच एवं परामर्श शिविर, डॉ. देवेश अग्रवाल देंगे सेवाएँ

5 Views

बसना। क्षेत्र के लोगों के लिए नेत्र स्वास्थ्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में आज 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को नेत्र रोग जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल मरीजों को जाँच एवं परामर्श प्रदान करेंगे।

अस्पताल द्वारा जारी सूचना के अनुसार शिविर का समय सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

शिविर में मोतियाबिंद,

कम दिखाई देना,

कांचबिंदु (ग्लूकोमा),

आँखों में सूखापन,

बार-बार संक्रमण,

लगातार बदलता चश्मे का नंबर,

तिरछी पलकें,

आँखों से पानी आना तथा आँखों में खुजली,

जलन और लालिमा जैसी समस्याओं की जाँच एवं परामर्श उपलब्ध रहेगा।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आँखों से संबंधित किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें और समय पर जाँच एवं उचित परामर्श अवश्य लें।

शिविर का स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)।

समय: सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक।

संपर्क सूत्र: 93036-23130, 91312-76828, 77730-86100।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *