January 15, 2026 3:49 pm

Home » Uncategorized » नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर किसान मोर्चा में हर्ष की लहर: अजय डाडसेना ने जताई खुशी

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर किसान मोर्चा में हर्ष की लहर: अजय डाडसेना ने जताई खुशी

26 Views
राष्ट्रीय अध्यक्षज नितिन नबीन से मुलाक़ात करते किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर किसान मोर्चा में हर्ष की लहर: अजय डाडसेना ने जताई खुशी

महासमुंद/छत्तीसगढ़: भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता नितिन नवीन को संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक चंद्र ठाकुर ने दिल्ली प्रवास के दौरान नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दी और छत्तीसगढ़ के किसानों के हितों व भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

अजय डाडसेना ने व्यक्त किया हर्ष

इस नियुक्ति पर किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजय डड़सेना ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। श्री डाडसेना ने नितिन नवीन के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के किसानों की आवाज और बुलंद होगी।

प्रदेश अध्यक्ष के मजबूत स्तंभ हैं डाडसेना

​गौरतलब है कि मंडल अध्यक्ष अजय डाडसेना, प्रदेश अध्यक्ष आलोक चंद्र ठाकुर के बेहद करीबी और कट्टर समर्थक माने जाते हैं। उन्होंने कहा:

​”प्रदेश अध्यक्ष आलोक चंद्र ठाकुर जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के बीच हुई यह चर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि जगत के लिए मील का पत्थर साबित होगी। हम जमीनी स्तर पर संगठन के विजन को पहुंचाने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।”

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *