February 4, 2026 7:26 am

Home » राजनीति » भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति सूची जारी

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति सूची जारी

13 Views

सरायपाली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन पटेल द्वारा की गई। जारी सूची में संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा पिछड़ा वर्ग समाज को पार्टी की नीतियों से जोड़ने के उद्देश्य से अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घोषित जिला पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष के रूप में कन्हैया नायक, रामप्रसाद बारीक, दिनेश चन्द्राकर एवं मनोज सिन्हा को शामिल किया गया है। जिला महामंत्री की जिम्मेदारी निर्भय नायक एवं लालकुमार पटेल को दी गई है। जिला मंत्री पद पर रमेश पटेल, भामिनी चन्द्राकर, रामलाल मलिक, प्रोजेष्ट प्रधान एवं रमेश नायक को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में मनोहर साहू तथा सह कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया प्रभारी का दायित्व तुलाराम को तथा सह मीडिया प्रभारी का दायित्व गिरधर साहू को सौंपा गया है। वहीं आईटी सेल प्रभारी श्रवण राणा एवं सह प्रभारी योगेश कुमार भोई (कश्यप) को बनाया गया है।

जिला कार्यसमिति सदस्यों की सूची में निहाल देवांगन, किसनू यादव, मोहन साहू, पवन साहू, संतोष चन्द्राकर, रिखीराम साहू, द्वारिका सेन, दुलारसिंह यादव, खिलावन यादव, ताराचन्द्र साहू, त्रिलोचन साहू, नरेश कश्यप, हिराधर विश्वकर्मा, प्रकाश भोई, प्रेमशंकर सिंह, नंदलाल पटेल, उमाशंकर यादव, मोहरत यादव, उत्तर निषाद, भूपेन्द्र यादव, राजू साहू, घनश्याम पटेल एवं देवचन्द्र भोई को शामिल किया गया है।

इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। महासमुन्द शहर से माखन पटेल, महासमुन्द ग्रामीण से त्रिभुवन ढिमर, तुमगांव से अजय साहू, सिरपुर-पटेवा से प्रकाश पटेल, झलप से संजय पटेल, खल्लारी से निर्मल सिन्हा, बागबाहरा शहरी से गैस कुमार पटेल, बागबाहरा ग्रामीण से हेमन्त सिन्हा, कोमाखान से गुलाब साहू, पिथौरा ग्रामीण से देवचन्द्र साहू, पिथौरा शहर से प्रेमशंकर प्रधान, सांकरा से कौशिक साहू, पिरदा से सुरेश नायक, गढ़फुलझर से प्रहल्लाद बारीक, बसना से राकेश भारतीय धोबी, भंवरपुर से हेमचंद्र पटेल, बलोदा से महेश पटेल, केदुवां से उत्तम डडसेना, छुईपाली से वेदप्रकाश नायक तथा सरायपाली मंडल से कन्हैया पटेल को अध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्ष पवन पटेल ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *