September 12, 2026 10:36 am

Home » छत्तीसगढ़ » : 11 जून से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां, पर्यावरणीय बदलाव से गायब हुई लोकल बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी

: 11 जून से बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां, पर्यावरणीय बदलाव से गायब हुई लोकल बारिश, किसानों की चिंता बढ़ी

100 Views

रायपुर.प्रदेश में चिलचिलाती धूप और उमस से जूझ रहे लोगों के लिए बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। जून माह के शुरुआती 10 दिनों में प्रदेश में महज 8.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 62 प्रतिशत कम है। बारिश की कमी के कारण जमीन की सतह ठंडी नहीं हो पा रही है, जिससे भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मानसून के जल्द आने के संकेत दिए हैं।

 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रदेश में मानसून के 13-14 जून तक दस्तक देने की प्रबल संभावना है। हालांकि, रायपुर तक मानसून के पहुंचने में 18 जून तक का समय लग सकता है। सामान्यतः 1 जून से 30 सितंबर तक के चार महीनों को मानसूनी सीजन माना जाता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अभी कोई मजबूत मौसमी सिस्टम नहीं बन पाया है, जिसके कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में केवल हल्की से मध्यम बारिश ही देखने को मिल रही है।

 

एक बड़ी चिंता यह भी है कि प्रदूषण और वातावरणीय बदलावों के कारण अब भीषण गर्मी के बावजूद लोकल इफेक्ट से दोपहर बाद होने वाली प्री-मानसून बारिश गायब है। शहर की तपी हुई जमीन और वायु प्रदूषण के कारण बादल बरस नहीं पा रहे हैं, जिससे गर्मी और उमस का प्रकोप बना हुआ है।

 

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *