October 25, 2026 11:19 pm

Home » सरायपाली » रामचण्डी दिवस पर सेवा कार्य में जुटे स्काउट्स-गाइड्स

रामचण्डी दिवस पर सेवा कार्य में जुटे स्काउट्स-गाइड्स

5 Views

हाई स्कूल बरोली के स्काउट्स-गाइड्स का सराहनीय योगदान

बसना।  श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर परिसर गढ़फुलझर में आयोजित रामचण्डी दिवस एवं वार्षिक स्नेह सम्मेलन के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा, सुरक्षा एवं सुविधा मुहिया कराने में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंग खालसा एवं राज्य सचिव अमित क्षत्रिय के निर्देशन में स्थानीय संघ बसना के अंतर्गत हाई स्कूल बरोली के स्काउट मास्टर गुरदेव प्रधान एवं गाइड कैप्टन सविता सुमन के मार्गदर्शन में स्काउट्स एवं गाइड्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्काउट्स गाइड्स ने सेवाभाव, अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता की तथा मानव सेवा ही सर्वोपरि है, इस संदेश को चरितार्थ किया।

विगत शनिवार को गढ़फुलझर में कोलता समाज द्वारा रामचंडी दिवस के अवसर पर वृहद वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं बंधु मिलन समारोह का आयोजन रखा गया था जिसमें छ्ग के मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। रामचण्डी दिवस के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए भोग-भंडारा में भोजन वितरण, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा पेयजल उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण सेवा कार्य किए गए। इन सभी व्यवस्थाओं में हाई स्कूल बरोली के स्काउट्स एवं गाइड्स ने तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। विद्यार्थियों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से भोजन एवं भोग-प्रसाद प्राप्त करने में सहयोग दिया। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस प्रशासन का सहयोग किया।

स्काउटिंग का मूल उद्देश्य युवाओं में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है।

रामचण्डी दिवस के आयोजन में स्काउट्स-गाइड्स की सहभागिता ने इन आदर्शों को व्यवहार में प्रदर्शित किया। कोलता समाज की मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता कमलेश साहू ने बताया कि इस आयोजन में स्काउट गाइड के सहयोग के लिए राज्य मुख्य आयुक्त खालसा जी के प्रति समाज की ओर से आभार व्यक्त की गई। तथा विकासखंड सचिव विवेक दास से बात कर आने वाले समय में इस तरह के आयोजनों में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम तैयार कर सेवा संकल्प के साथ जुटने की अपील की गई

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *