June 14, 2026 1:03 am

Home » शिक्षा » जिले के दो व्याख्याताओं को मिलेगा शिक्षा श्री सम्मान

जिले के दो व्याख्याताओं को मिलेगा शिक्षा श्री सम्मान

58 Views

17 जून को रायपुर में आयोजित होगा सम्मान समारोह 

सरायपाली।मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजना अंतर्गत शिक्षा श्री एवं उत्कृष्ट प्राचार्य पुरस्कार से सम्मानित करने जिले के दो व्याख्याता एवं दो प्राचार्य का चयन किया गया है जिन्हें प्रो. जेएन पांडेय बहुउद्देशीय उ.मा.वि. रायपुर में संभाग स्तरीय सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रत्येक जिले से एक-एक व्याख्याता को शिक्षा श्री एवं एक एक प्राचार्य को उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान प्रदान करने की योजना है। जिसके लिए शिक्षा संचालनालय द्वारा शिक्षकों से प्रविष्टि आमंत्रित किया जाता है। शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु शासकीय हाई स्कूल रोहिना विखं बसना में पदस्थ व्याख्याता कमलेश साहू को शिक्षा श्री सम्मान एवं शासकीय आशी बाई गोलछा उमावि महासमुंद के प्राचार्य गोविंद राम सिन्हा को उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान तथा शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु शाउमावि बढ़ाईपाली विखं पिथौरा में पदस्थ राजीव कुमार तिवारी को शिक्षा  एवं शाउमावि केजुवां विखं सरायपाली प्राचार्य चुमनलाल पुहुप को उत्कृष्ट प्राचार्य सम्मान के लिए चयनित किया गया है। 17 जून को छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष के मुख्य अतिथ्य में आयोजित सम्मान समारोह में रायपुर संभाग के धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार जिले के व्याख्याता एवं प्राचार्यों का सम्मान किया जाना है। सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान किया जाएगा।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *