November 19, 2026 12:25 am

Home » स्वास्थ्य » सरायपाली में अब हर गुरुवार उपलब्ध रहेंगे न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली, 19 नवंबर को देंगे परामर्श

सरायपाली में अब हर गुरुवार उपलब्ध रहेंगे न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली, 19 नवंबर को देंगे परामर्श

12 Views

सरायपाली। क्षेत्र के लोगों को मस्तिष्क, नसों एवं रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं के उपचार के लिए अब बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। अग्रवाल नर्सिंग होम की ओर से सरायपाली में प्रत्येक गुरुवार न्यूरो विशेषज्ञ चिकित्सक की परामर्श सेवा उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

इसी क्रम में 19 नवंबर 2026 (गुरुवार) को न्यूरो विशेषज्ञ डॉ. वैभव धवली अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, सरायपाली में मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

डॉ. वैभव धवली MBBS, MS एवं MCh (Neurosurgery) की योग्यता रखते हैं। इसके साथ ही उन्हें मिनिमली इनवेसिव एवं एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी में फेलोशिप प्राप्त है।

इस दौरान मस्तिष्क, नसों और रीढ़ की हड्डी से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा मिलेगी। पोस्टर के अनुसार, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

live36garh
Author: live36garh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *